Varanasi News: मेहंदी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन
देहाती लेखक। वाराणसी उद्धव फाऊंडेशन वाराणसी के तत्वाधान में हरतालिका तीज एवं शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर. मेहंदी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन प्रिंस डायमंड होटल दक्षिणी ककरमत्ता के कंपाउंड में आयोजित की गई प्रतियोगिता का आयोजन कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गों में किया गया कनिष्ठ वर्ग में 24 और वरिष्ठ वर्ग में 14 बच्चों ने भाग लिया संस्था की महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय ने स्वागत संबोधन कर अतिथियों का स्वागत किया मुख्य अतिथि प्रिंस कुमार जायसवाल प्रबंधक बनारस स्वर्ण कला केंद्र एवं विशिष्ट अतिथि पूजा जायसवाल एवं अशोक वार्ष्णेय के द्वारा दीप प्रज्वलंन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि प्रिंस कुमार जायसवाल ने बताया हिंदू धर्म में, मेहंदी का मतलब देवी लक्ष्मी से है, जो धन और समृद्धि की प्रतीक हैं जो की समस्त त्योहार पर लगाई जाती है।
संयोजक पायल सरल एवं अंशु पांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष पुष्पकला झा द्वारा किया गया शहर की गणमान्य महिलाओं आरती टंडन रेखा वर्मा रचना वार्ष्णेय कल्पना गुप्ता अध्यक्ष अनुभा वार्ष्णेयआदि ने कलाकारों द्वारा अपने हाथों में मेहंदी लगवा कर प्रतियोगिता में उपस्थिति दर्ज कराई सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में दीपिका यादव आयुषी श्रीवास्तव, अमित गुप्ता एवं राधा गुप्ता आयुषी वार्ष्णेय संतोष जायसवाल ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Author Profile

Latest entries
राजनीतिSeptember 30, 2026रोहनिया में जनता दर्शन – विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
राजनीतिSeptember 30, 2026Political News: सुभासपा का बड़ा दांव, जौनपुर के युवा नेता शनि वर्मा को पिछड़ा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी
CrimeSeptember 29, 2026गोमती ज़ोन पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! 12 घंटे में स्कूल चोर धराया
CrimeSeptember 29, 2026एजेंसी वाले ही चोर? 14 किलो में से 2 किलो गायब, फिर वही गैस 800 में ब्लैक! | Varanasi Gas Scam EXPOSED
