October 2, 2026
BAN732534

टीचर्स–डे 2024: महाविद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस

देहाती संवाददाता। मिर्जामुराद गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में गुरुवार को शिक्षक दिवस पर महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़े ही धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाई। महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन व मां सरस्वती के फोटो पर माल्यर्पण किया।इस दौरान छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रबंधक ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजाद भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति के तौर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा गया है। वे दर्शनशास्त्र का भी बहुत ज्ञान रखते थे, उन्होंने भारतीय दर्शनशास्त्र में पश्चिमी सोच की शुरुवात की थी।उन्होंने बोला कि शिक्षक ही एक सशक्त समाज का स्तंभ होता है हर किसी की जिंदगी में उनके किसी न किसी शिक्षक का योगदान अहम होता है।आप आने वाले भविष्य में शिक्षिका बनेंगी और आपके मार्गदर्शन से कई बच्चों का जीवन संवरेगा।इस दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय, योगेश सिंह, अपर्णा विश्वकर्मा, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, गौरव उपाध्याय, मुकेश यादव, डॉ. रीना गुप्ता, डॉ. अंजना सिंह, अनिता, स्नेहा, फौजियाबानो, प्रीति, अमृता सिंह, सपना पांडेय, राजेश सिंह, वीरेंद्र, रामजी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  वाराणसी ख़बर: अखरी बाईपास से भिखारीपुर तक करोड़ों का सड़क घोटाला! 5 साल जनता कीचड़ में, PWD के अधिकारी से लेकर विधायक तक मौन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *