देहाती लेखक/ digital media

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में एमएससी छात्रा की हत्या के तीसरे दिन विकासशील इंसान पार्टी VIP के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी सहित अन्य नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने के साथ हर संभव मदद करने की बात कहीं।

वीआईपी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे सजा तो मिलनी चाहिए। इसी दौरान मृतक अलका बिंद के पिता चंद्रशेखर बिंद ने कहा कि वह लोग चंद पैसे के लिए बिना किसी आईडी फ्रुप के अंदर क्यों जाने दिया गया और ये सब बिना पुलिस के मिलीभगत से नहीं होता है आज हमारी बेटी की जान गई कल और किसी की जान जा सकती है।

इस पर न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन सुचित साहनी ने दिया और पीड़ित को हर सम्भव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि विकासशील इंसान पार्टी का हर एक कार्यकर्ता आपके इस दुःख की घड़ी में आपके साथ खड़ा है।
वही विकासशील इंसान पार्टी VIP के बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद बिंद ने भी अलका के पिता चंद्रशेखर बिंद से फोन के मध्यम से संवाद कर दुख प्रकट किया।

इस दौरान विकासशील इंसान पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी, मीडिया प्रभारी मयंक कश्यप, राम नारायण बिंद, अशोक प्रसाद, सागर सिंह, सुरेंद्र बिंद भाजपा मंडल अध्यक्ष मिर्जामुराद, राकेश बिंद राकेश बिंद के अलावा आदि लोग मौजूद रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
वाराणसीJuly 16, 2026Varanasi News: डीआईजी को ज्ञापन सौपकर लगायी न्याय की गुहार
CrimeMay 8, 2026यूपी news: जौनपुर शादी में आए युवक पर बरसती रहीं लाठियां: दबंगों ने युवक को खेत में खींचकर पीटा, सिर फोड़ा, फिर लहूलुहान हालत में युवक पहुंचा उपचार केन्द्र
खेलDecember 23, 2025Prayagraj News: खुशबू निषाद ने IMMAF एशिया MMA चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, VIP पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष ने दी ढेर सारी बधाइयां
देशDecember 11, 2025Varanasi news: विश्व मानवाधिकार दिवस: अधिकारों के प्रति सजगता का दिया संदेश
