पूर्व प्रधानाचार्य के पौत्र का नीट में चयन लोगों ने दी बधाइयां
जगतपुर महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य रहे अमरीपुर जंसा निवासी जवाहर सिंह के पौत्र युवराज का चयन नीट परीक्षा में हो गया है। युवराज ने 720 में से 582 अंक प्राप्त किया है। अखिल भारतीय स्तर पर उसका 3264वा रैंक है। चयन होने पर क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएं और बधाइयां दी है।
युवराज के पिता राजेश कुमार सिंह, माता डिंपल सिंह, अरुण कुमार सिंह, पूनम सिंह, आनंद सिंह, प्रणय कुमार ,राकेश सिंह, पंडित तारा शंकर, हैप्पी मॉडल स्कूल, कुरहुआ के प्रधानाचार्य प्रवीश कुमार सिंह तथा क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएं दी है। हैप्पी मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य प्ररवीश कुमार सिंह ने बताया कि युवराज उनके विद्यालय में इंटर का छात्र था। वह काफी मेहनती और लगनशील था। युवराज ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
Author Profile

Latest entries
वाराणसीNovember 17, 2026राजातालाब: देउरा गांव में विद्यालय के पीछे की जमीन को लेकर विवाद, 25 सदस्यीय प्रबंधन समिति के निर्णय पर टिका मामला
वाराणसीNovember 17, 2026रोहनिया: अखरी चौराहा के पास श्लोक हॉस्पिटल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: देउरा गांव में विद्यालय के पीछे की जमीन पर अतिक्रमण का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने की सार्वजनिक रखने की मांग
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: पंचक्रोशी मार्ग स्थित देउरा पोखरा पर धूमधाम से मना छठ पर्व, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य
