October 18, 2026
BAN049648

वाराणसी क्राइम: मैं पैसे देता नहीं लेता हूं… सिगरेट के पैसे मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार के ऊपर चलाई गोली

देहाती संवाददाता। रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत अमरा खैरा तिराहे के समीप बीयर की दुकान के पास अमन व प्रदीप राजभर नामक युवक की चाय पान की दुकान है जहां पर संदीप उर्फ गोलू यादव नामक युवक द्वारा सिगरेट का पैसे न देने पर दोनों की आपस में कहा सुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई. गोलू यादव ने यह भी कहा कि मैं पैसा देता नही पैसा लेता हूं. बात ज्यादा बढ़ने पर गांव वाले एकत्रित होकर संदीप को पीट दिए. जिस पर नाराज संदीप यादव आधे घंटे बाद तमंचे के साथ पहुंच दुकानदार को मारा जिसमें गोली मिस फायर हो गई. इसके बाद भागते हुए पुनः एक राउंड फायरिंग कर संदीप वहां से चितईपुर की ओर भाग निकला। सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस के साथ साथ पुलिस के आलाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. वह आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने व मामले की छानबीन में जुटे रहे। अमन व प्रदीप की मां इंद्रावती देवी का आरोप है कि दो गोली फायर किया है. जिसमें मौके से एक खोखा पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी संदीप उर्फ गोलू रोहनिया थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया जिस पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  Varanasi Update: शराब बंदी को लेकर सड़क पर उतरी बेटियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *