October 2, 2026
BAN959110

Varanasi news: मुकेश सहनी के विवाह वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया गया, सैकड़ो की जनसंख्या में VIP पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

देहाती लेखक|डिजिटल मीडिया 

यूपी, वाराणसी। विकासशील इंसान पार्टी VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बिहार सरकार सन् ऑफ़ मल्लाह मुकेश सहनी के शादी की वर्षगांठ को वाराणसी के होटल ताज में जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी के नेतृत्व में केक काटकर और कृष्ण राधा की छायाचित्र भेंट कर धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर अपने-अपने क्षेत्र के कई प्रमुख पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस खास मौके पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर मुकेश सहनी को बधाई दी और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

बता दें कि सन् ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने विकासशील इंसान पार्टी VIP को भारतीय राजनीति जगत में एक अग्रणी स्थान दिलाया है। मुकेश सहनी अपने बेबाक मुद्दों और यूपी, बिहार, झारखंड समेत अन्य कई प्रदेश में मल्लाह समाज के लोकप्रिय नेता माने जाते हैं।

इस अवसर पर वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी, मधुकर यादव, जिला मीडिया प्रभारी मयंक कश्यप, रामनारायण बिंद, सुभाष बिंद, अंकुर सिंह, सागर सिंह, संजय निषाद, हरिशंकर निषाद, शैलेश निषाद, जितेंद्र पटेल, आनंद पटेल, डेंजर पंडित, आशुतोष सिंह, प्रदीप सिंह, शनि सिंह, सुनील साहनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Hemant/ ब्यूरो प्रमुख
Hemant/ ब्यूरो प्रमुख
Latest entries
See also  Dev Diwali 2024: वाराणसी में देव दीपावली के अवसर पर शिरकत करेंगे उपराष्ट्रपति, जानें सुरक्षा को लेकर कैसी है तैयारियां, महिला सशक्तिकरण को समर्पित होगी काशी की देव दीपावली, रतन टाटा को भी दी जाएगी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *