October 18, 2026
BAN311661

Varanasi News: रोहनिया के काशीपुर में कवि सम्मेलन का आयोजन 24 नवंबर को

देहाती लेखक | वाराणसी के रोहनिया काशीपुर स्थित मां विमला देवी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में 24 नवंबर 2024 रविवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन संयोजक पद्माकर सिंह व नागेंद्र सिंह वारिद के अनुसार कवि सम्मेलन में राबर्ट्सगंज सोनभद्र के 7 कवि काव्य पाठ करेंगे।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक काशीपुर निवासी पद्माकर सिंह ने बताया कि यह एक दिवसीय कवि सम्मेलन काशीपुर चौराहे पर स्थित मां विमला देवी मंदिर के प्रांगण में 24 नवंबर, दिन रविवार, समय सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा।

इसके साथ ही गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय एवं जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
See also  नेक कार्य: महिला भूमिहार समाज ने गरीब और असहाय बच्चों संग अस्सी घाट पर मनाई दीपावली, बाटे कपड़े और मिठाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *