October 2, 2026
Screenshot_2024-11-23-23-15-24-93_22a3b57e19353d36ebaf0618281c1c32~2

देहाती लेखक | वाराणसी में शनिवार को राजातालाब के थानाध्यक्ष को भीड़ ने बीच सड़क जमकर पीटा। इस दौरान वो सादी वर्दी में परिवार के साथ जा रहे थे। तभी उनकी तेज रफ्तार कार ने ऑटो में ज़ोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑटो में बैठा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उनसे कहा-कार से बाहर निकलो। लेकिन दरोगा साहब ने उल्टा ही पब्लिक के ऊपर वर्दी का रौब झाड़ना शुरू कर दिया। और बात गाली–गलौज तक पहुंच गई. कार से नहीं निकलने पर आक्रोशित लोगों ने दरोगा को पकड़कर जबरन बाहर निकाला। वो कह रहे थे मैं एसएचओ हूं। लेकिन, किसी ने उनकी एक न सुनी। और दोनों तरफ से जमकर हाथापाई शुरू हो गई। ये घटना हरहुआ तिराहे पर हुई।

क्या SHO ने झाड़ा था वर्दी का रौब…? जानिए पूरा मामला…
वाराणसी कमिश्नरेट के राजातालाब थानाध्यक्ष अजीत वर्मा परिवार के साथ वाराणसी की तरफ जा रहे थे। उनकी कार काफी रफ्तार में थी। उसी समय बड़ागांव थानाक्षेत्र के भटौली गांव निवासी देवी शंकर राय (55) तिराहे पर ऑटो लेकर अचानक बाबतपुर की तरफ मुड़ने लगा। इसी दौरान कार से ऑटो में पीछे से टक्कर लग गई। ऑटो चालक घायल हो गया। इससे दरोगा के कार का एक हिस्सा टूट गया। साथ ही ऑटो के आगे का पार्ट उखड़ गया। उसमें बैठी सवारियों को भी चोट आई। जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। ये नजारा देख कुछ देर में आसपास के कई लोग इकट्‌ठा हो गए। अजीत वर्मा सादी वर्दी में थे। उन्होंने कहा कि मैं एसओ हूं। लेकिन, सादी वर्दी में होने की वजह से पब्लिक ने उनकी एक न सुनी। सूत्रों की माने तो अजीत वर्मा लगातार अपनी वर्दी का रौब झाड़ते हुए ऑटो चालक को गालियां दे रहे थे। जिसके बाद विवाद बढ़ गया और वहां खड़े लोगों ने दरोगा साहब को बलभर पीट दिया।

जानकारी मिलने के बाद वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस फोर्स मौके पर
मारपीट की जानकारी मिलने के बाद एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल, एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव और बड़ागांव सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई।

See also  Political News: “मोदी-योगी को वोट नहीं, पहले आरक्षण दो!”—आगरा में मुकेश सहनी का ऐलान

ऑटो चालक की हालत नाजुक
घायल ऑटो चालक को दीनदयाल मंडलीय चिकित्सालय में भेजा गया। हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। ऑटो चालक के परिजनों का कहना है कि पुलिस वाले लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे। पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। वहीं, थानाध्यक्ष ने अज्ञात के खिलाफ मारने-पीटने की तहरीर दी।

वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना था कि मनबढ़ दरोगा ने ऑटो चालक को रौंदा फिर उल्टा गालियां देने लगे और अपने आप को थाना अध्यक्ष बताया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दरोगा और पब्लिक के बीच में हाथापाई शुरू हो गई। फिलहाल इस पूरे मामले में दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उक्त घटना के संबंध में @AcpPindraVns की बाइट

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *