PM Modi Varanasi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी को काशी पहुंचने लगे दिग्गज, केंद्रीय मंत्री का स्वागत, पीएम की अगवानी करने आए भाजपा के दिग्गज नेता
PM Narendra Modi in Varanasi Today News in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए वाराणसी में केंद्रीय मंत्रियों के साथ यूपी के डिप्टी सीएम भी पहुंच गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर फोर्स तैनात हैं। दिग्गज नेताओं को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की कवायद शुरू हो गई है।
अपडेट 01:20 PM, 20-Oct-2024
शंकरा अस्पताल के लिए योगी और राज्यपाल रवाना
बाबतपुर एयरपोर्यट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व साथ में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व एयरपोर्ट पर 12:50 बजे पहुंचे गए थे। यहां से जेआर शंकरा अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
01:15 PM, 20-Oct-2024
सिगरा स्टेडियम के लिए भी पहुंचने लगे खिलाड़ी
सिगरा स्टेडियम में आयोजित पीएम मोदी के कार्यक्रम में हॉकी, हैंडबॉल और रग्बी की बालिका खिलाड़ी सभी पहुंचने लगे हैं। सभी खिलाड़ी विकास इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। यह खिलाड़ी परमानंदपुर से सिगरा स्टेडियम आई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, बृजेश पाठक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से लखनऊ से वाराणसी पहुंचे हैं। दोनों डिप्टी सीएम बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां से वे पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके अलावा, सीएम योगी आदित्यनाथ भी पीएम मोदी के स्वागत में शामिल होंगे।
01:11 PM, 20-Oct-2024
PM Modi Varanasi Visit : मोदी की अगवानी को काशी पहुंचने लगे दिग्गज, केंद्रीय मंत्री का स्वागत सुरक्षा को लेकर तैनात है फोर्स वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कुछ घंटे में पहुंचेंगे। इसके पहले उनकी अगवानी के लिए कई दिग्गज नेता भी जिले में पहुंच चुके हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ भारी मात्रा में फोर्स भी तैनात हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य राजकीय विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू भी रविवार की दोपहर काशी पहुंचे। वाराणसी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। डीएम एस. राजलिंगम और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल एयरपोर्ट मेन गेट से बाबतपुर ब्रिज तक सुरक्षा व्यस्था का जायजा लेते हुए लाइनअप में खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं से भी जानकारी ली। वहीं, बैरिकेडिंग का सीपी ने जायजा लिया।
Author Profile

Latest entries
राजनीतिSeptember 30, 2026रोहनिया में जनता दर्शन – विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
राजनीतिSeptember 30, 2026Political News: सुभासपा का बड़ा दांव, जौनपुर के युवा नेता शनि वर्मा को पिछड़ा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी
CrimeSeptember 29, 2026गोमती ज़ोन पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! 12 घंटे में स्कूल चोर धराया
CrimeSeptember 29, 2026एजेंसी वाले ही चोर? 14 किलो में से 2 किलो गायब, फिर वही गैस 800 में ब्लैक! | Varanasi Gas Scam EXPOSED
