October 18, 2026
Screenshot_2024-09-18-17-52-00-52_d93a7e6f86e5b85a4b9a5858de98307c~2

Varanasi News: हेरिटेज मेडिकल कॉलेज मे हृदय रोग विशेषज्ञ व मधुमेह के डॉक्टर्स का महाकुंभ

8 वां वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन ऑन सीसीडीएसआई (CCDSI) क्लिनिकल कार्डियो डायबिटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया (CCDSICON-2024)

देहाती लेखक। वाराणसी हेरिटेज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, ऍन एच -२ जी टी रोड भदवर, वाराणसी में इस बार 8वां वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन ऑन सीसीडीएसआई (CCDSI) क्लिनिकल कार्डियो डायबिटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया की चिकित्सीय बैठक दिनांक 20सितंबर से 22सितंबर तक होने जा रही है। जिसमे देश व विदेशो से बहुत बड़ी संख्या में प्रोफेसर व डॉक्टर्स भाग लेने आ रहे है। वर्तमान समय मे हृदय रोग व मधुमेह के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। इस कांफ्रेंस का विषय ह्रदय एवं मधुमेह रोगियों के लिए बेहतर उपचार कैसे प्रदान किया जाए. इस मौके पर कांफ्रेंस के संरक्षक डॉ सिद्धार्थ राय (चेयरमैन, हेरिटेज मेडिकल कॉलेज), ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन प्रोफेसर डॉ मधुकर राय (एंडोक्रिनोलॉजीस्ट) ऑर्गेनाइजिंग सेक्रटरी प्रोफ.डॉ एम.एस.आई. सिद्दीकी (विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग) कर्नल डॉ बी के प्रसाद (प्रिंसिपल) ब्रिगे. डॉ अवतार नारायन, डायरेक्टर डॉ आकाश राय,डॉ योगेश कुमार गौर व डॉ जीतेन्द्र सिंह है।डॉ सिद्दीकी ने बताया की इस वर्ष 8 वा वार्षिक सम्मेलन हेरिटेज मेडिकल कालेज के प्रांगण मे होगा तथा पूरे देश के विभिन्न प्रदेशों से अपने अपने विषय के जाने माने डॉक्टर्स व प्रोफेसर, क्लीनीशियन एवं रिसर्चर भाग लेंगे. पहली बार इस संगोष्ठी में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण, इको कार्डिओग्राफी एवं ग्लूकोज़ मॉनिटरिंग (सीजीएम) भी कराइ जाएगी। जिससे आने वाले नए डॉक्टर्स को बहुत जानकारी व लाभ मिलेगा जिससे वे अपने मरीजों को ठीक करने में पूरा सहयोग दे पाएंगे। कॉन्फ्रेंस में देश व विदेशो से कुल104 डेलीगेट्स व 400 प्रतिभागी भाग ले रहे है I इसके आलावा प्रोफेसर्स व डॉक्टर्स भी आ रहे है।

See also  चंदौली समाचार: महिला शक्ति केंद्र एवं हैप्पीनेस कैफे का भव्य उद्घाटन

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *