October 15, 2026
Screenshot

Screenshot


UP वाराणसी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के शिवपुर विधानसभा में कल एक बड़ा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया एवम् मुस्तफाबाद शिवपुर विधानसभा में वन शक्ति देवी के वार्षिक श्रृंगार महोत्सव में मुख्य अतिथि बने मुकेश सहनी, हजारों युवाओं ने किया भव्य स्वागत आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही हजारों की संख्या में युवाओं ने उनका स्वागत किया। बताया जा रहा है कि उनके काफिले में दर्जनों गाड़ियां और हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल और पैदल चल रहे युवा सिपाही शामिल थे, जिन्होंने पूरे शिवपुर क्षेत्र में एक बड़ी रैली निकाली।

अपने संबोधन में मुकेश सहनी ने कहा कि समाज को अपने हक और अधिकार के लिए जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि समाज के सभी वर्ग के लोग, विशेषकर निषाद, कश्यप, केवट, मल्लाह समाज के लोग एकजुट हों। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने समाज को संगठित करना ही सबसे बड़ी ताकत है और इसी से अधिकार मिलेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि समाज के पास अब विकल्प स्पष्ट है। अपने समाज के भविष्य के लिए अपने समाज के नेता को चुनना ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का अपना नेतृत्व मजबूत नहीं होगा, तब तक हक अधिकार की लड़ाई पूरी नहीं हो सकती।

मुकेश सहनी ने समाज को संगठित करने पर जोर देते हुए कहा कि बिखराव से कुछ हासिल नहीं होगा। एकता में ही शक्ति है और अगर सभी लोग एक मंच पर आते हैं तो कोई भी ताकत समाज के हक को रोक नहीं सकती। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और समाज को एक नई दिशा दें।

See also  Bihar Election news: बिहार चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश सहनी पद की घोषणा से VIP पार्टी में खुशी की लहर, वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी ने की हाईकमान की तारीफ

कार्यक्रम में वाराणसी के विभिन्न इलाकों से आए समाज के बुजुर्ग, माताएं-बहनें और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में जय निषाद राज के नारे गूंजते रहे। स्थानीय आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में एक नई ऊर्जा लेकर आया है।

कार्यक्रम का आयोजन शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में किया गया था, जिसे काफी सफल बताया जा रहा है।

——-देहाती लेखक ✍️ 

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *