October 12, 2026
Screenshot

Screenshot

वाराणसी। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने वाराणसी के प्रसिद्ध व्यवसायी कन्हैया लाल केसरी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने उन्हें उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।

यह मनोनयन महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महंत जगदीश्वर दास जी की संस्तुति पर किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भट्ट द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि केसरी अपने अनुभव से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

नियुक्ति पर राष्ट्रीय संयोजक अनिल कुमार शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि कन्हैया लाल केसरी के जुड़ने से संगठन का विस्तार होगा और व्यापार वर्ग संगठन से जुड़ेगा। वहीं महिला प्रदेश अध्यक्ष सुष्मिता सेठ ने भी शुभकामनाएं दी।

उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह

——देहाती लेखक ✍️

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  रोहनिया में जनता दर्शन - विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *