Screenshot
वाराणसी। त्योहारों को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसीपी रोहनिया के कुशल निर्देशन में थाना रोहनिया और मंडुवाडीह पुलिस ने रविवार को सुरक्षा व्यवस्था का शानदार नमूना पेश किया।

रोहनिया में राम बारात की अभेद्य सुरक्षा:
रोहनिया थाना क्षेत्र में आयोजित भव्य राम बारात के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए SHO रोहनिया के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ड्यूटी पर लगे सभी पुलिसकर्मियों को चेक किया गया और पूरी सतर्कता के साथ राम बारात को सकुशल निकलवाया गया। पुलिस की मुस्तैदी से श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौल रहा।

लहरतारा में गरजी पुलिस, दुर्गा पांडालों की ली खैर-खबर:
वहीं दूसरी ओर सुरक्षा को और मजबूत करते हुए लहरतारा क्षेत्र में SO मंडुवाडीह द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान दुर्गा पूजा पांडालों को बारीकी से चेक किया गया और आयोजकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस को अपने बीच पैदल गश्त करते देख आम जनता ने राहत की सांस ली।
त्योहारों के सीजन में वाराणसी पुलिस की इस सक्रियता की क्षेत्र के लोगों ने जमकर सराहना की है।
——-देहाती लेखक ✍️
Author Profile

Latest entries
वाराणसीOctober 12, 2026राजातालाब: भारतीय समाज महिलाओं का ऋणी, महिलाएं शक्ति की प्रतीक – महिला सम्मान समारोह में बोले वक्ता
वाराणसीOctober 12, 2026अखिल भारतीय हिंदू महासभा का विस्तार: कन्हैया लाल केसरी को सौंपी गई उत्तर प्रदेश की कमान
वाराणसीOctober 12, 2026वाराणसी: ACP रोहनिया के नेतृत्व में पुलिस का सख्त पहरा, राम बारात सकुशल संपन्न, दुर्गा पांडालों में पैदल गश्त से बढ़ा लोगों में सुरक्षा का भरोसा
UncategorizedOctober 8, 2026🔴 BREAKING: नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में ली अंतिम सांस, बनारस से था गहरा नाता – घाट, गंगा आरती और कचौड़ी-जलेबी के दीवाने थे नाना
