Screenshot
ग्राउंड रिपोर्ट: वाराणसी के व्यस्ततम मार्ग पर महीनों से नहीं हुआ पैचवर्क, जलभराव में ई-रिक्शा पलटा, लोगों में आक्रोश
वाराणसी। ये तस्वीर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की है, अमरा चौराहा से चितईपुर भिखारीपुर मार्ग की। दावा है कि काशी को क्योटो बनाया जा रहा है, लेकिन जमीन पर हालात ये हैं कि मुख्य सड़क ही तालाब बनी हुई है। करोड़ों का बजट पास होता है, टेंडर होते हैं, कागजों में सड़कें बन भी जाती हैं, पर मौके पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।

—-प्रधानमंत्री का क्षेत्र, पर सड़क की हालत सबसे बदतर।
मंगलवार को इसी जलभराव में सवारी से भरा ई-रिक्शा पलट गया। चार लोग घायल हुए, स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। ये पहला हादसा नहीं है, इस सड़क पर रोज कोई न कोई गिर रहा है, चोटिल हो रहा है।
—विकास गड्ढे में है, प्रचार सड़क पर।
सवाल उत्तर प्रदेश सरकार से भी है। जब हर गली-चौराहे पर विकास के होर्डिंग लगे हैं, तो अमरा जैसी व्यस्त सड़क महीनों से क्यों टूटी पड़ी है। लोक निर्माण विभाग और नगर निगम एक दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे हैं, जनता पिस रही है। दुकानदारों का धंधा चौपट हो गया है, ग्राहक कीचड़ देखकर ही लौट जा रहे हैं।
—-सरकार के दावों को इसी पानी में डूब जाना चाहिए।
और वाराणसी के प्रशासनिक अधिकारी, नगर आयुक्त से लेकर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन तक, सब मौन हैं। मौके पर कोई अधिकारी झांकने तक नहीं आया। शिकायतें हो रही हैं, फोन किए जा रहे हैं, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ रही।

—-अफसर एसी में, जनता नाले में।
स्थानीय सपा नेता सचिन प्रजापति ने दुकानदारों के साथ मिलकर विरोध जताया और अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे में मरम्मत और जलनिकासी शुरू नहीं हुई तो इसी मार्ग पर चक्का जाम होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
—काशी की जनता अब पानी में नहीं, सड़क पर उतरेगी।
——-देहाती लेखक ✍️
Author Profile

Latest entries
भ्रष्टाचारOctober 6, 2026स्मार्ट सिटी की सड़कों पर गड्ढों का कब्जा: भिखारीपुर मार्ग पर जलभराव में फंसा ई-रिक्शा, व्यापारी बोले – धंधा चौपट
CrimeOctober 6, 2026DEHATI LEKHAK EXCLUSIVE सीतापुर में खाकी बेलगाम! कश्यप युवक को आधी रात घर से उठाया, थाने में पीटा, फर्जी केस में फंसाया – कश्यप समाज में उबाल, बोले- चुनाव में भुगतेगी भाजपा सरकार
राजनीतिOctober 6, 2026काशी में होगा सेवा संकल्प यात्रा का भव्य समापन: 7 अक्टूबर को वाराणसी में गरजेंगे CM योगी, नितिन नबीन और हिमंत बिस्वा सरमा, 50 हजार की भीड़ का लक्ष्य
वाराणसीOctober 4, 2026मोढ़ेला तिराहे पर बुझा एक गरीब परिवार का चिराग – क्या विधायक, क्या मंत्री, कोई सुध लेगा? | देहाती लेखक की खास रिपोर्ट
