Varanasi News: बालिकाओं ने किशोरियों के साथ हो रही छेड़खानी, बलात्कार के विरुद्ध रैली निकाल सख्त कानून बनाने की मांग किया

देहाती लेखक | वाराणसी आशा विश्वास ट्रस्ट समता किशोरी युवा मंच व मनरेगा मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में बालिका महोत्सव का आयोजन बढै़नीकला गांव में किया गया। कार्यक्रम में आराजी लाइन्स ब्लाक के 20 गाँव से आयी करीब पांच सौ किशोरी लड़कियों ने, कन्या भ्रूण हत्या, बलात्कार, यौन उत्पीड़न, दहेज़, बाल विवाह, अशिक्षा, गैरबराबरी आदि के खिलाफ जोरदार रैली निकाली। रैली में शामिल लड़कियां तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो, भीख नही अधिकार चाहिए जीने का सम्मान चाहिए, बाबा मुझको पढ़ने दो, पढ़ कर आगे बढ़ने दो, कन्या भ्रूण हत्या बंद करो आदि नारे लगाये और पोस्टर के माध्यम से लोगों को बालिका हिंसा के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली का नेतृत्व पूजा गोंड ने किया।

जबकी कार्यक्रम का संचालन सपना व रेनू ने किया।बालिका महोत्सव में आशा विश्वास ट्रस्ट द्वारा संचालित किशोरी सिलाई केंद्र व समता किशोरी युवा मंच से जुड़ी हुई लड़कियों ने अपने अपने विचार रखे। उन्होंने गीत संगीत, नाटक, भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिला और बालिका अधिकार कानून और समाज से होंने वाली चुनौतियों के बारे में बताया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान संघ आराजी लाइन के महामंत्री संजय यादव शामिल हुए, उन्होंने कहा कि लड़कियां आज सुरक्षित नहीं है जिसका खामियाजा लड़कियों को भुगतना पड़ रहा है,गलती कोई कर रहा है पर लड़कियों को घर से निकलने पर पाबन्धी लगा दिया गया है। समाज का ये दोहरा चरित्र समझ से परे है, आज जिस तरह से लड़कियां अपने हक अधिकार के लिए सडक पर उतरी है मुझे पुरा विश्वास है कि एक दिन इनका सपना जरूर पूरा होगा।

मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से किशोरियों का आत्म विश्वास बढ़ेगा। आज की लड़कियां किसी मामले मे लड़को से पीछे नहीं है, उन्होन्ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों की शादी कम उम्र मे कर दी जाती है जिससे उनको पढ़ाई का पुरा मौका नहीं मिल पाता है,अतः लड़कियों को भी बाहर निकल कर अपने सपने को पुरा करने का मौका देना चाहिए।

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से राम दुलारी, कविता, प्रियंका, आरती, रेनू, पूजा, सपना, साधना, सिमरन, सरोजा, आरधना, पिंकी, काव्या, सौम्या, प्रीतम, लक्ष्मीना, संगम, सोनम, राधा,
पूनम, प्रीति, रीता, मौसम, कविता, तारा, पूनम, उर्मिला, लालती, शीला, संगीता, राधिका, सुनीता, ज्योति, खुशबू, रेशम, लाडो, पुष्पा, गुड्डी, काजल, मीना, शर्मीला, करिश्मा, राम सिंह, सोनि, सुशिला शामिल हुई ।
Author Profile

Latest entries
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: देउरा गांव में विद्यालय के पीछे की जमीन पर अतिक्रमण का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने की सार्वजनिक रखने की मांग
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: पंचक्रोशी मार्ग स्थित देउरा पोखरा पर धूमधाम से मना छठ पर्व, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: बसंत पट्टी के विकास कार्य पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले – जानकारी सार्वजनिक हो
वाराणसीNovember 9, 2026राजातालाब: गरीब बच्चों के साथ दीपावली मनाकर चौकी प्रभारी ने जीता दिल, निष्पक्ष कानून व्यवस्था के लिए हो रही सराहना
