Screenshot
Varanasi News:- भदवर में दो दिन में दो मोबाइल लूट, भदवर चौकी सो रही है क्या?
भदवर (वाराणसी)। भदवर चौकी से चंद कदम दूर, भदवर गांव में गोदाम के पास पिछले दो दिनों से लगातार मोबाइल छिनैती हो रही है और पुलिस को भनक तक नहीं!
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाम होते ही बाइक सवार बदमाश राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल छीनकर फरार हो जा रहे हैं। दो दिन में दो वारदातें हो चुकी हैं।
सबसे बड़ा सवाल – पुलिस गश्त कहाँ है?
गोदाम के पास सुनसान जगह पर न तो पुलिस की गश्त दिखती है, न ही कोई चेकिंग। आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? क्या भदवर चौकी सिर्फ कागजों में सक्रिय है?
लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण खुद सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
देहाती लेखक की मांग:
1. तत्काल CCTV फुटेज खंगाले जाएं
2. गोदाम के पास शाम में नियमित गश्त बढ़ाई जाए
3. दोनों छिनैती की घटनाओं में FIR दर्ज कर आरोपियों को 24 घंटे में पकड़ा जाए
भदवर चौकी प्रभारी से जवाब मांगा जाना चाहिए कि दो दिन में दो लूट के बाद भी पुलिस क्यों मौन है?
निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता – देहाती लेखक
Author Profile

Latest entries
CrimeOctober 2, 2026वाराणसी: सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
राजनीतिOctober 2, 2026BREAKING: यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल — अजय राय की छुट्टी, आराधना मिश्रा मोना बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष!
वाराणसीOctober 2, 2026राजातालाब पुलिस का कमाल – 2 लाख के जेवरात से भरा बैग 3 घंटे में खोज निकाला, मुंबई से आई महिला के आंसू खुशी में बदले!
CrimeOctober 2, 2026Varanasi News:- भदवर में दो दिन में दो मोबाइल लूट, भदवर चौकी सो रही है क्या?
