October 2, 2026
Screenshot

Screenshot

राजातालाब पुलिस का कमाल – 2 लाख के जेवरात से भरा बैग 3 घंटे में खोज निकाला, मुंबई से आई महिला के आंसू खुशी में बदले!

वाराणसी। कहते हैं यूपी पुलिस अगर चाह ले तो कुछ भी असंभव नहीं! ऐसा ही कुछ कर दिखाया है गोमती जोन की थाना राजातालाब पुलिस ने।

मुंबई से आई महिला का उड़ा था होश
गंगापुर निवासी संध्या सिंह मुंबई से बाबतपुर एयरपोर्ट उतरीं, ऑटो से मायके गौरा (राजातालाब) जा रही थीं। गौरा में उतरते ही पता चला – बैग तो ऑटो में ही छूट गया! बैग में करीब 2 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी थी। महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई।

फिर शुरू हुआ राजातालाब पुलिस का एक्शन!
महिला ने भागकर थाना राजातालाब में सूचना दी। मामला संज्ञान में आते ही मातलदेई चौकी प्रभारी उ0नि0 सुनील कुमार ने बिना एक मिनट गंवाए मोर्चा संभाल लिया।

कैसे मिला बैग?
घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला गया।
ऑटो का नंबर ट्रेस किया गया।
सर्विलांस टीम ने ऑटो चालक को ट्रैक कर संपर्क किया।
चालक के पास सुरक्षित रखे बैग को बरामद किया गया।

कुछ ही घंटों में पूरा बैग, पूरे जेवरात के साथ महिला को सौंप दिया गया।

महिला ने जोड़ा हाथ, बोली – दिल से धन्यवाद
अपना बैग वापस पाकर संध्या सिंह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने कहा – मुझे लगा था अब कुछ नहीं मिलेगा, लेकिन राजातालाब पुलिस ने जो किया, वो काबिले-तारीफ है।

ये हैं वाराणसी के रियल हीरो:
इस पूरे सराहनीय कार्य में उ0नि0 सुनील कुमार (चौकी प्रभारी मातलदेई) और कां0 प्रदीप कुमार पटेल की मुख्य भूमिका रही।

See also  Varanasi News: {भदवर} हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के फिजियोथेरेपी विभाग ने 'विरांगना' जिला महिला कराटे चैम्पियनशिप में लिया भाग

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *