हादसा: 22 सेकंड में मौत…..देल्हना गांव में करंट से युवक की गई जान
By Dehati । Edited: Mayank । Publish : 25रविवार 2024
Update : 25अगस्त 11:50PM
देहाती संवाददाता। वाराणसी रोहनिया के देल्हना निवासी निखिल राजभर 16 वर्ष आज रात मे टीवी देख रहा था। बिजली के बोर्ड मे टीवी के नंगे तार को प्लग लगाते समय करेंट कि चपेट मे आ गया और गिरने कि आवाज सुन परिजन दौड़े तो निखिल जमीन पर निढाल पडा था। मृतक के परिजन तुरंत निखिल को लेकर डॉक्टर के पास गये जहा पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही पिता दिलीप राजभर माता आशा देवी सहित परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था. मां रोते रोते बेहोश हो जा रही थी.
मृतक दो बहनो मे इकलौता भाई था बहन आंचल व मुस्कान है आंचल का दो माह पहले शादी हुआ है दोनो बहने बेसुध थी मृतक कक्षा नौ का छात्र था पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम भेजा। जानकारी के अनुसार निखिल को करंट लगते ही लगभग 22 सेकंड के अंदर ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक के परिवार को आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर बताई जा रही है। निखिल के पिता दिलीप मजदूरी का काम करते हैं।
Author Profile

Latest entries
राजनीतिSeptember 30, 2026रोहनिया में जनता दर्शन – विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
राजनीतिSeptember 30, 2026Political News: सुभासपा का बड़ा दांव, जौनपुर के युवा नेता शनि वर्मा को पिछड़ा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी
CrimeSeptember 29, 2026गोमती ज़ोन पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! 12 घंटे में स्कूल चोर धराया
CrimeSeptember 29, 2026एजेंसी वाले ही चोर? 14 किलो में से 2 किलो गायब, फिर वही गैस 800 में ब्लैक! | Varanasi Gas Scam EXPOSED

