October 2, 2026
Screenshot

Screenshot

Political News: सुभासपा का बड़ा दांव, जौनपुर के युवा नेता शनि वर्मा को पिछड़ा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

लखनऊ / जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने संगठन विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने जौनपुर के डोभी-केराकत क्षेत्र से आने वाले युवा नेता शनि वर्मा को पिछड़ा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय 6 पार्क रोड लखनऊ से जारी पत्र में कुल पांच नामों की सूची जारी हुई है। इसमें क्रमांक 3 पर श्री विश्वम्भर उर्फ शनि वर्मा का नाम है, जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

शनि वर्मा लंबे समय से कहार समाज और पिछड़े वर्ग के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने का काम उन्होंने किया है। इसी सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी है।

नियुक्ति की खबर आते ही जौनपुर समेत पूर्वांचल में खुशी की लहर है। डोभी-केराकत के स्थानीय लोगों का कहना है कि मिट्टी से जुड़े एक युवा को प्रदेश स्तर पर मौका मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। सोशल मीडिया पर लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं।

नियुक्ति के बाद शनि वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और शीर्ष नेतृत्व का आभार। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की बात पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

इस सूची में लखनऊ से अनुराग कुमार ओझा को राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा मंच, सुल्तानपुर से शैलेंद्र द्विवेदी को प्रदेश सचिव, चंदौली से सुभाष चंद्र कहार को प्रदेश प्रमुख महासचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ और जौनपुर से ही डॉ संतोष वर्मा कहार को प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ बनाया गया है।

See also  रोहनिया विधानसभा में स्ट्रीट लाइट की बड़ी पड़ताल शुरू करेगा देहाती लेखक, हर बस्ती में जाकर होगी जांच


रिपोर्ट – देहाती लेखक डिजिटल मीडिया

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *