Screenshot
वाराणसी ब्रेकिंग – GT रोड पर बेजुबान की मौत पर सिस्टम मौन
वाराणसी, रोहनिया। कल्याण मोटर, GT रोड रोहनिया के पास रोहनिया जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बेजुबान मवेशी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मवेशी का शव घंटों तक मुख्य सड़क किनारे ही पड़ा रहा। न तो नगर निगम की टीम पहुंची, न ही हाईवे अथॉरिटी ने सुध ली। राहगीरों को दुर्गंध से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा –
“GT रोड पर रोजाना सैकड़ों आवारा मवेशी घूमते हैं, कई बार बड़े हादसे होते-होते बचे हैं। प्रशासन सिर्फ कागजों में गौशाला भर रहा है।” – स्थानीय दुकानदार
देहाती लेखक की मांग –
1. मृत बेजुबान मवेशी का तुरंत सम्मानजनक निस्तारण कराया जाए
2. GT रोड पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला भेजा जाए
> नोट: संबंधित अधिकारियों से अपील है कि मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें।
Author Profile

Latest entries
CrimeOctober 17, 2026थाना राजातालाब पुलिस को बड़ी सफलता, जुआ खेलते 09 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹8,450 नगद बरामद
वाराणसीOctober 17, 2026एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस का सराहनीय कार्य – मिशन शक्ति के तहत बिछड़े परिवार बसे, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव का पाठ पढ़ाया
राजनीतिOctober 17, 2026किसान नेता नीरज पाण्डेय को कांग्रेस ने दिया बड़ा तोहफा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त
समाचारOctober 16, 2026गाजीपुर के लाल ने पेश की मिसाल! मुबारकपुर हरतरा में जयचन्द उर्फ कल्लू वर्मा ने कराया गांव में महासफाई अभियान
