Screenshot
भाजपा नवनियुक्त जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम के आवास पर बधाई देने वालों का लगा तांता
वाराणसी, मिर्जामुराद। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा रविवार को वाराणसी जिले की नई कार्यकारिणी घोषित किए जाने के बाद जिले में जश्न का माहौल है। मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर गांव निवासी संजीव सिंह गौतम को भाजपा जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद सोमवार सुबह से ही उनके आवास और महाविद्यालय पर शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।रविवार को जारी सूची में संजीव सिंह गौतम को जिला महामंत्री बनाए जाने की घोषणा होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने वाला फैसला बताया।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि संजीव सिंह गौतम संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं और जमीनी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है। महामंत्री बनाए जाने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
नवनियुक्त जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम ने सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाराणसी जिले में संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Author Profile

Latest entries
CrimeOctober 17, 2026थाना राजातालाब पुलिस को बड़ी सफलता, जुआ खेलते 09 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹8,450 नगद बरामद
वाराणसीOctober 17, 2026एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस का सराहनीय कार्य – मिशन शक्ति के तहत बिछड़े परिवार बसे, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव का पाठ पढ़ाया
राजनीतिOctober 17, 2026किसान नेता नीरज पाण्डेय को कांग्रेस ने दिया बड़ा तोहफा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त
समाचारOctober 16, 2026गाजीपुर के लाल ने पेश की मिसाल! मुबारकपुर हरतरा में जयचन्द उर्फ कल्लू वर्मा ने कराया गांव में महासफाई अभियान
