April 21, 2026
BAN348764

Varanasi News: नाव संचालन के लिए मां गंगा निषाद राज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद निषाद ने सीएम को लिखा पत्र, गंगा में 1 महीने बाद शुरू हुआ नाव का संचालन, वाराणसी में इन शर्तों के साथ मिली अनुमति

देहाती लेखक। वाराणसी घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है. शुक्रवार को गंगा में दोबारा से नाव का संचालन शुरू हो गया है. नाविकों के साथ बैठक के बाद जल पुलिस ने इसकी अनुमति दे दी है. जल पुलिस के इस आदेश के बाद नाविकों में भी खुशी का माहौल है. वहीं अब काशी आने वाले पर्यटक भी गंगा के लहरों पर नौकायन कर सकेंगे हालांकि जल पुलिस ने फिलहाल कुछ शर्तों के साथ नाव संचालन की छूट दी है।

जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि फिलहाल गंगा में बड़े मोटर बोट और बजड़े के संचालन की अनुमति दी गई है. सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक नाविक गंगा में नाव का संचालन कर सकेंगे. इस दौरान लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य होगा. हालांकि चप्पू वाली नाव और छोटी नाव का संचालन अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा.

5 अगस्त से बंद था नाव संचालन
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट के नाविको ने बताया कि गंगा के जलस्तर में उफान के कारण 5 अगस्त से गंगा में पूरी तरह नाव के संचालन पर रोक लगाई गई थी. बता दें कि वाराणसी में बीते चार दिनों में गंगा का जलस्तर तेजी से कम हुआ है.

नाविकों में खुशी का माहौल
स्थानीय माझीयो ने बताया कि अब करीब एक महीने बाद दोबारा से कुछ शर्तों के साथ नाव संचालन की अनुमति मिली है .जिससे नाविकों में खुशी है. नाव का संचालन बंद होने के साथ नाविकों के आजीविका पर भी संकट के बादल मंडरा रहे थे. अब जब नाव संचालन शुरू हो गया तो फिर उनकी सभी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी.

See also  त्योहार से पहले ''मौत की मिठाई'' वाराणसी में इस दीपावली ऊंची दुकान से आप मिठाई की जगह कहीं बीमारी तो नहीं खरीद रहे हैं?

वही दूसरी ओर नौका संचालन शुरू कराने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं बनारस के जिला प्रशासन को विनोद कुमार निषाद गुरु राष्ट्रीय अध्यक्ष मां गंगा निषाद राज सेवा समिति एवं माझी समाज की ओर से बधाई दी गई।विनोद निषाद ने बताया कि मां गंगा निषाद राज सेवा समिति के तत्वाधान में एक विशाल बैठक रखी गई थी डॉ राजेंद्र प्रसाद घाट पर बैठक 10:00 बजे से लेकर 1:00 तक चली नविको की तमाम समस्याओं पर चर्चा हुई तथा डेढ़ माह से नाव का संचालन में प्रतिबंध लगाया गया था जिसके कारण मांझी समाज के रोजी-रोटी पर संकट आ गया था. मुख्यमंत्री को बनारस के माझी समाज के लोगों ने 4 सितंबर को पत्र भेज कर अपनी रोजी-रोटी की समस्याओं को अवगत कराया था जिससे हमारे समाज के पत्र को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए बनारस के जिला प्रशासन को अवगत कराया की माझी समाज के रोजगार नौका को तत्काल से प्रतिबंध हटाई जाए 6 सितंबर दोपहर 3:00 बजे से नौका संचालन की शुरुआत दशाश्वमेध एवं थाना जल पुलिस के द्वारा नौका संचालन को यथाशीघ्र शुरू कराई गई              नौका संचालन शुरू होने से मल्लाहों में खुशी की लहर है

धर्म की नगरी काशी से डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद घाट अस्सी घाट केदारघाटी राजघाट पंचगंगा पांडे घाट राणा महल घाट प्रयाग घाट मणिकर्णिका घाट रामनगर सराय मोहना सुजा बाद के सभी माझी समाज ने मुख्यमंत्री को एवं यहां के जिला प्रशासन वाराणसी को सभी माझी भाइयों ने धन्यवाद ज्ञापित किया और बहुत-बहुत मुख्यमंत्री को बधाई दिया गया आगे कोई भी समस्या रहेगी हम लोग मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे                      इस बैठक में लवकुश माझी, टेलीविजन साहनी, रामकिशन माझी, जितेंद्र साहनी, प्रकाश साहनी, गोलू साहनी, राजेंद्र साहनी, राजू साहनी, लव कुमार, नीरज साहनी, अजीत साहनी, पप्पू माझी, रितिक साहनी, राजेश साहनी आदि निषाद समाज के लोग मौजूद रहे।

See also  Varanasi Crime: देसी शराब की दुकान पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, चखने की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद के बाद मारपीट

Author Profile

Mayank Kashyap
Mayank Kashyap
न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *