October 8, 2026
7d944676-3eff-4cfd-a41d-904c6b106116

कजरी महोत्सव का हुआ आयोजन कलाकारों ने बनारसी तथा मिर्जापुरी कजरी गाये, बाल कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति

वाराणसी । सावन के महीने में अवलेशपुर में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलात्मिक का संगीतालय की ओर से आयोजित था।कजरी महोत्सव में बनारसी तथा मिर्जापुर कजरी की शानदार प्रस्तुति की गई। कलाकारों ने कइसे खेल जयबू सावन में कजरिया बदरिया घेर आई ननदी तथा पिया मेहंदी मंगा द मोती झील से जाके साइकिल से ना की प्रस्तुति करके श्रोताओं के मन को मंत्र मुग्ध कर दिया। कजरी प्रस्तुत करने वालों में प्रियंका,अहिंसा, प्रज्ञा, राजनंदिनी, गरिमा, सिद्धि आदि रही।इन लोगों ने बनारस की अन्य कई पारंपरिक कजरी गायें। महोत्सव के दौरान वायलिन पर डॉक्टर जे पी सिंह और तबले पर राहुल देव पंकज ने जुगलबंदी पेश की।

कजरी महोत्सव में बाल कलाकार परिधि, आर्ष,विवान अनन्या,अनामिका, ओजस और पार्थ ने भी गायन और वादन की प्रस्तुति की। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान बैंजो पर श्रीनिवास श्रीवास्तव, तबले पर प्रज्वल, ढोलक पर अविनाश, बांसुरी पर आशीष ने संगत किया।कजरी महोत्सव का उद्घाटन नाटक और पटकथा लेखक मौजी श्रीवास्तव ने किया।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  DEHATI LEKHAK EXCLUSIVE सीतापुर में खाकी बेलगाम! कश्यप युवक को आधी रात घर से उठाया, थाने में पीटा, फर्जी केस में फंसाया - कश्यप समाज में उबाल, बोले- चुनाव में भुगतेगी भाजपा सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *