Crime: मडुवाडीह क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाएं, पुलिस खुलासे में नाकाम
चोरी की घटनाएं, पुलिस की सुस्ती का फायदा उठा रहे है चोर, उठे पुलिस गस्त पर सवाल
देहाती लेखक। वाराणसी इन दिनों चोर मडुवाडीह पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। मडुवाडीह थाने की शिथिल पुलिसिया कार्य प्रणाली के चलते चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन चोरी, छिनैती, टप्पेबाजी की घटनाओं को चोर और छिनैत अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। इसके बाद भी आज तक किसी भी घटना का मंडुवाडीह पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। अब नया मामला सामने आया है, थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित विद्यालय से चोरों ने दिनदहाड़े एक लाख 5 हजार दो सौ रुपया उड़ा दिया। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। दहशत में जी रहे मडुवाडीह के लोगों ने पुलिस कमिश्नर से आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाए जाने की मांग की है। वहीं क्षेत्रीय लोगोंने पुलिस की कार्यशैली और गस्त को लेकर भी बड़ा सवाल उढ़ाया है।
चोरी की घटनाओं का जल्द होगा खुलासा: मडुवाडीह थाना प्रभारी
जब हमने लगातार चोरी की घटनाओं पर मडुवाडीह थाने के एसएचओ भरत उपाध्याय से पूछा की चोरी की घटनाओं पर रोक क्यों नहीं लग पा रहा है। उनका कहना था कि चोरी की घटनाओं का लगातार पंजीकरण किया जा रहा है। घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे। जल्द ही खुलासा होगा।
Author Profile

Latest entries
CrimeOctober 17, 2026थाना राजातालाब पुलिस को बड़ी सफलता, जुआ खेलते 09 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹8,450 नगद बरामद
वाराणसीOctober 17, 2026एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस का सराहनीय कार्य – मिशन शक्ति के तहत बिछड़े परिवार बसे, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव का पाठ पढ़ाया
राजनीतिOctober 17, 2026किसान नेता नीरज पाण्डेय को कांग्रेस ने दिया बड़ा तोहफा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त
समाचारOctober 16, 2026गाजीपुर के लाल ने पेश की मिसाल! मुबारकपुर हरतरा में जयचन्द उर्फ कल्लू वर्मा ने कराया गांव में महासफाई अभियान
