October 2, 2026
105f4413-25c5-4668-8a03-3b293db2e689

छात्र ने ड्रोन उड़ाकर लहराया तिरंगा, गिराया गुलाब की पंखुड़ी
मजदूर के बेटे ने खुद बनाई है ड्रोन

राजातालाब | गंगापुर इंटर कॉलेज गंगापुर में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग का छात्र अभिषेक पटेल ने खुद के बनाये ड्रोन को 15 अगस्त के अवसर पर उड़ाया। उसने ड्रोन में तिरंगा लगाकर लहराकर।विद्यालय परिसर में काफी दूर और ऊपर तक ड्रोन को उड़ाया भी। 15 अगस्त समारोह मना रहे छात्रों के समूह पर उसने ड्रोन के माध्यम से गुलाब की पंखुड़ियां भी गिराये। अभिषेक ने यह ड्रोन स्वयं के द्वारा तैयार किया है। गरीब किसान परिवार का अभिषेक पटेल के पिता मजदूरी करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह ने छात्र का माल्यार्पण कर स्वागत किया।डॉ अरुण सिंह,आनंद सिंह,रतन शंकर सिंह, राकेश सिंह,लाल बहादुर सिंह, घनश्याम,हरिकेश प्रसाद,शीतला प्रसाद, हिमांशु,सूरज,वंदना,गीता ने अभिषेक के इस कार्य की सराहना की।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
See also  Varanasi News: राष्ट्र निर्माण में युवा हैं देश का भविष्य, ABVP के पूर्व प्रांत प्रमुख विनय पांडेय ने कहा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *