October 2, 2026
86e2d175-96c1-4302-9aea-ea8f44e6ed39

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के निवास पर तिरंगा फहराकर सेनानियों को किया याद

राजातालाब | शाहंशाहपुर गांव में स्वतंत्रता संग्राम हेतु अभियान में हिस्सा लेने वाले सेनानी रहे विश्वनाथ सिंह के आवास पर ध्वजारोहणकर ग्रामीण क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। यहां पर ध्वज वयोवृद्ध हरिप्रसाद सिंह ने फहराया। उन्होंने कहा शाहंशाहपुर, जक्खिनी, गंगापुर, मोतीकोट,हरसोस मोहनसराय,डीह गंजारी,दिनदासपुर, खेवली, कोरौती और आसपास के गांव में सैकड़ो सेनानी रहे। यह सभी लोग 1942 के आंदोलन में हिस्सा लिए और आजादी का बिगुल गांव गांव बजाया। बताया कि शाहंशाहपुर में प्रद्युम्न नारायण सिंह,माता प्रसाद राय,कृपाचार्य राय, रामकृष्ण सिंह, हबीबुल्ला खाँ, विश्वनाथ सिंह सहित दर्जनों सेनानी रहे जिन्होंने आजादी के लिए ग्रामीण को जागरूक किया और नमक तोड़ो आंदोलन चलाया था। बताया कि जक्खिनी के अनंत देव शर्मा ने स्वरूपानंद जी के साथ काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान अभियान चलाया था। जबकि यही के ही सेनानी ऋषि नारायण शास्त्री तत्कालीन गंगापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुने गए थे।
ध्वजारोहण के दौरान दशरथ सिंह, कमलेश सिंह,रमेश सिंह, छविनाथ सिंह,रतन सिंह प्रिंस, राजिक रजा,जहीर खान,संटी खाँ,नंदू शर्मा,रानू वर्मा, मो इस्लाम आदि रहे।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  पटना बिहार न्यूज: फूलन देवी के विचारों को आगे बढ़ाने मैदान में उतरे मुकेश सहनी, पटना में VIP पार्टी ने मनाया शहादत दिवस, मौके पर वाराणसी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी भी रहे मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *