Varanasi News: काशी में महादेव का किया जलाभिषेक, महिलाओं ने रखा व्रत
वाराणसी। सावन माह का आगाज तीन अगस्त से हो रहा है। ऐसे में आषाढ़ माह के आखिरी सोमवार को काशी नगरी में भगवान श्री महादेव के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान महादेव को जलाभिषेक करने के साथ ही महिलाओं ने व्रत भी रखा। पर्व को लेकर काशी नगरी में उत्साह नजर आया।
बता दें कि इस साल सावन में चार सोमवार पड़ रहा है। ऐसे में आषाढ़ मास के प्रथम सोमवार से ही जिले के शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ेगा। सोमवार का व्रत रखने वाली महिलाएं आषाढ़ माह से ही महादेव की पूजा करनी शुरू कर दिया। वाराणसी जनपद के महादेव मंदिरों में बाबा के जलाभिषेक के लिए सुबह से ही आस्थावानों का जमघट लगना शुरू हो गया है। इस दौरान मंदिरों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भक्त रूबी ने बताया कि मान्यता है कि सावन में पांच सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनचाही मुरादें पूरी करते हैं।

इसलिए जिस सावन माह में चार सोमवार पड़ते हैं, उसमें महिलाएं एक सोमवार पहले यानी अषाढ़ के अंतिम सोमवार से ही व्रत आरंभ कर देती हैं और उसे पहला सोमवार माना जाता है। उधर, कांवरियों का भी जीटी रोड पर आवागमन शुरू होने लगा है।
Author Profile

- न्यूज़ एडिटर | देहाती लेखक
Latest entries
CrimeSeptember 21, 2026गया के खिजरसराय में झाड़ियों में छुपकर हो रहा था अवैध खनन, EXCLUSIVE तस्वीर आई सामने! खनन मंत्री के आदेश पर SDM और DMO सख्त
भ्रष्टाचारSeptember 21, 2026VARANASI EXCLUSIVE: PM के क्षेत्र में सिस्टम फेल! अमरा अखरी-भिखारीपुर मार्ग पर महीनों से नर्क, ऑटो पलटने से लेकर महिलाओं के धरने तक, आज कीचड़ में फंसा दिव्यांग – सरकार मौन
वाराणसीSeptember 21, 2026ढाबों की कमाई, जनता की जान जोखिम में – रोहनिया में अवैध ट्रक पार्किंग बनी मौत की वजह
CrimeSeptember 18, 2026EXCLUSIVE | राजातालाब-रोहनिया में कबाड़ की आड़ में गोरखधंधा: मामला प्रकाश में आता है, फिर धीरे से दबा दिया जाता है
