October 2, 2026
BAN674789

World News: इस्राइल-हमास युद्ध विराम पर US सकारात्मक; सिंगापुर में पांच गोरखा पुलिस अधिकारियों को जेल

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जॉर्जिया के हाईस्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी में मारे गए चार लोगों की घटना के बाद सख्त फैसला लिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने स्कूल में गोलीबारी में दो छात्रों और दो शिक्षकों की मौत के बाद दुख का इजहार करते हुए विस्कॉन्सिन में कहा, हमलावर हथियारों (assault weapons) पर प्रतिबंध लगाने का समय आ गया है। हमें बंदूक से हो रही हिंसा पर गंभीरता से विचार करना होगा। मैं खुद भी बंदूक रखता हूं लेकिन इसकी जिम्मेदारी भी समझता हूं। बता दें कि गोलीबारी में नौ लोग घायल भी हुए हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल में हुई गोलीबारी मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि 14 साल के संदिग्ध हमलावर के पिता ने ‘जानबूझकर’ अपने बेटे को हथियार रखने की अनुमति दी थी।

इस्राइल और हमास युद्ध विराम समझौते पर 90 प्रतिशत सहमत, बातचीत जारी
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने पश्चिम एशिया में बीते 10 महीने से अधिक समय से जारी हिंसक संघर्ष के खत्म होने को लेकर आशा प्रकट की है। उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन का मानना है कि इस्राइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते पर 90 प्रतिशत सहमति बन चुकी है। भले ही कई विस्तृत मुद्दों को सुलझाया जाना बाकी है, लेकिन युद्धविराम समझौते के बुनियादी ढांचे पर सहमति बन गई है। बीते हफ्ते गाजा से इस्राइली सैनिकों ने छह बंधकों के शव बरामद किए थे। इस घटना का जिक्र करते हुए किर्बी ने कहा, दोनों पक्षों का संघर्ष कैसे रोका जाएगा, इसके कार्यान्वयन और कैदियों की अदला-बदली जैसे जटिल पहलुओं परक बातचीत जारी है। खबरों के मुताबिक हमास के मुख्य वार्ताकार ने अमेरिका से इस्राइल पर गाजा में युद्धविराम के लिए दबाव डालने का आग्रह किया है।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एमपॉक्स टीके की पहली खेप पहुंची
मध्य अफ्रीकी देश डीआर कांगो को एमपॉक्स वैक्सीन की पहली खेप मिल गई है। अल जजीरा की रिपोर्ट मुताबिक लगभग 100 मिलियन की आबादी वाला देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एमपॉक्स तेजी से फैलने की आशंका है। अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) से मिले आंकड़ों के मुताबिक 27 अगस्त तक 13 अफ्रीकी देशों में एमपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। कांगो के स्वास्थ्य मंत्री सैमुअल रोजर काम्बा मुलम्बा ने बताया कि एमपॉक्स से बचाव के लिए इस्तेमाल की जा रही वैक्सीन अमेरिका में अपनी उपयोगिता साबित कर चुकी है। अब डीआर कांगो में वयस्कों को टीके लगाए जाएंगे। साउथ किवु जैसे प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में एमपॉक्स वायरस को जल्द से जल्द नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
सिंगापुर में पांच गोरखा पुलिस अधिकारियों को जेल की सजा
सिंगापुर के सबसे भरोसेमंद पुलिस बल माने वाले, गोरखा दल के पांच अधिकारियों को गैरकानूनी सीमा पार धन हस्तांतरण सेवाएं चलाने का दोषी पाया गया है। सभी पांचों अधिकारियों को जेल की सजा सुनाई गई है। इन पुलिस अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने एक लाख सिंगापुर डॉलर से लेकर 28 लाख सिंगापुर डॉलर तक की राशि का गलत तरीके से लेनदेन किया।

See also  Holika Dahan Muhurat: आज होलिका दहन पर लगेगी भद्रा, जानें दहन का मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय

सिंगापुर के मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भुगतान सेवा अधिनियम (पीएसए) के तहत आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद पांचों गोरखा पुलिस अधिकारियों को गुरुवार को जेल की सजा सुनाई गई। पुलिस बल की इस विशेष इकाई के गोरखा अधिकारी सिंगापुर में संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहते हैं।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे जापान, रेलवे और आईटी क्षेत्र में सहयोग को लेकर की चर्चा
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टोक्यो यात्रा के दौरान रेलवे में जापान के साथ सहयोग बढ़ाने, आईटी में नवाचार और तकनीकी प्रगति को लेकर जापान के भूमि, बुनियादी ढांचे, परिवहन और पर्यटन मंत्री टेटसुओ साइतो के साथ चर्चा की। वैष्णव ने कहा कि उन्होंने साइतो के साथ रेलवे सहयोग बढ़ाने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करने पर चर्चा की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी के तहत प्रगति पर चर्चा करने के लिए जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन के एमडी और अध्यक्ष तदाशी माएदा से मुलाकात की। इस दौरान सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों और भविष्य के अवसरों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। इसके अलावा वैष्णव ने भारत-जापान डिजिटल संबंधों की मजबूती पर चर्चा के लिए जापान के डिजिटल परिवर्तन मंत्री तारो कोनो से भी मुलाकात की। वैष्णव ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के विशेष सलाहकार मसाफुमी मोरी से भी मुलाकात की।

संत पर पोप फ्रांसिस पर हमले की असफल साजिश में सात लोग हिरासत में
इंडोनेशियाई पुलिस ने संत पोप फ्रांसिस पर हमला करने की असफल साजिश में सात लोगों को हिरासत में लिया। इंडोनेशिया के राष्ट्रीय पुलिस आतंकवाद विरोधी दस्ते डिटेचमेंट-88 ने कहा कि सात लोगों को जकार्ता के पास बोगोर और बेकासी के बाहरी शहरों में हिरासत में लिया गया था। डिटैचमेंट-88 के प्रवक्ता असविन सिरेगर ने कहा कि जांच जारी है। यह अभी तक साफ नहीं है कि सातों एक-दूसरे को जानते हैं या एक ही आतंकी सेल के सदस्य हैं। हिरासत में लिए गए लोगों में से एक के घर की तलाशी में पोप फ्रांसिस पर हमले की योजना बनाने के दस्तावेज मिले थे। उसके घर से धनुष और तीर, एक ड्रोन और आईएसआईएस के पर्चे मिले। उन्होंने कहा कि आतंकवादी पोप फ्रांसिस की जकार्ता यात्रा से नाराज थे।

See also  जरूरत कि खबर: Karwa Chauth Vrat Katha 2025: करवाचौथ पर पढ़ें ये व्रत कथा, अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद, जानें संपूर्ण व्रत कथा

सिंगापुर से युवक को अवैध रूप से देश से बाहर भेजने की कोशिश के आरोप में दो मलेशियाई लोगों को जेल
सिंगापुर की अदालत ने शुक्रवार को भारतीय मूल के दो मलेशियाई नागरिकों को एक नागरिक को ट्रक के डिब्बे में छिपाकर देश से बाहर ले जाने की कोशिश करने के आरोप में 10 महीने जेल की सजा सुनाई। अदालत ने 26 वर्षीय शरण राज लोगनाथन और 44 वर्षीय रमेश मुनुसामी ने 19 जुलाई को मोहम्मद इज़ुवान चे मोहम्मद अब्द खोहा को तुआस चेक प्वाइंट से बाहर निकलने में मदद करने का दोषी माना। इज़ुवान को 17 जुलाई को सिंगापुर में 11,900 से अधिक ई-सिगरेट पॉड्स और 8,657 ई-सिगरेट उपकरणों का परिवहन करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था। 19 जुलाई को इज़ुवान ने रमेश की लॉरी के कार्गो डिब्बे में छिपकर मलेशिया लौटने की कोशिश की। 28 अगस्त को इज़ुवान को सात महीने जेल की सजा सुनाई गई थी।

अमेरिका जाएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए अमेरिका की अपनी पहली विदेश यात्रा पर जाएंगे। हालांकि उनके जाने की तारीख की अभी घोषणा नहीं की गई है। नेपाल के एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ओली की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उनकी संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा का समर्थन किया गया। 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा 10 से 28 सितंबर तक न्यूयॉर्क में होगी। 15 जुलाई को चौथी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने वाले ओली को बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में थाईलैंड का दौरा करना था। बांग्लादेश और थाईलैंड में राजनीतिक घटनाक्रम के बाद शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया। इसके बाद ओली ने बैंकॉक की अपनी यात्रा रद्द कर दी। नेपाल के श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री शरद सिंह भंडारी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए प्रधान मंत्री ओली की न्यूयॉर्क यात्रा तय हो गई है। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री आरज़ू देउबा राणा भी प्रधानमंत्री के साथ रहेंगी।

See also  Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में जाने के लिए सासाराम प्लेटफॉर्म पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं को नहीं मिल रही सुविधा

सिंगापुर में गणेशोत्सव मनाने की तैयारी शुरू
सिंगापुर में पहली बार गणेशोत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। भारतीय प्रवासी महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष सचिन गंजापुरकर ने बताया कि सिंगापुर में गणेशोत्सव पांच दिनों तक मनाया जाता है। महाराष्ट्र मंडल पिछले 30 वर्षों से गणेशोत्सव का आयोजन कर रहा है, लेकिन इसे हम हमेशा बंद परिसर में मनाते थे। लेकिन इस बार सिंगापुर के लिटिल इंडिया क्षेत्र में भव्य पंडाल में हम गणेशोत्सव मनाने जा रहे हैं। हम भारत से गणेश मूर्तियां लाते हैं और वे पर्यावरण के अनुकूल हैं और पानी में घुल जाती हैं। गणपति की मूर्ति की प्रतिष्ठापना की जाएगी। हर साल लगभग 7000-10000 लोग गणेशोत्सव में शामिल होते हैं लेकिन इस बार हम लगभग 25000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *