Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी आज, नोट करें गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त, विधि, पूजा का समय, मंत्र, कथा सब कुछ
Ganesh Chaturthi 2024 Puja Muhurt: गणेश चतुर्थी आज 7 सितंबर 2024 को है. आज घर, मंदिर और पंडालों में गणपति स्थापना (Ganpati Sthapana) की जाएगी. जानें गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विधि.
Ganpati Sthapana Vidhi: गणपति स्थापना विधि
आज गणेश चतुर्थी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहन लें. मूर्ति स्थापित करने के स्थान की साफ सफाई कर लें. सबसे पहले चौकी पर पीला या लाल रंग का कपड़ा अक्षत रखें. चौकी पर दाहीने ओर कलश स्थापित करें और फिर शुभ मुहूर्त में गणपति की प्रमिता स्थापित करें. भगवान को मोदक, लड्डू, फल, फूल, पूजा सामग्री अर्पित करें. गणेश चालीसा, गणेश स्तोत्र का पाठ करें और धूप-दीप जलाकर आरती करें.
Ganesh Chaturthi 2024 Sthapana Shubh muhurat: गणेश जी की मूर्ति स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त
गणेश पुराण के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और चित्रा नक्षत्र में मध्याह्न काल, यानी दिन के दूसरे पहर में हुआ था. आज 7 सितंबर को यह शुभ काल सुबह 11 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा.
Ganpati Sthapana Muhurat: गणपति स्थापना के लिए आज 3 मुहूर्त
गणेश चतुर्थी पर आज गणपति स्थापना के लिए 3 शुभ मुहूर्त हैं. सुबह के समय गणपति स्थापना मुहूर्त: सुबह 07:36- 09:10 तक
मध्याह्न काल मुहूर्त – दोपहर 11:03 – 01:34 तक
तीसरा शुभ मुहूर्त – दोपहर 01:53 – 03:27 तक
Ganpati bappa morya: गणपति बप्पा मोरया
गणपति विसर्जन के समय भक्त कहते हैं गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना. आज हम सभी का इंतजार खत्म हुआ और बप्पा पधार रहें हैं.
Ganesh Chaturthi 2024 Puja Muhurt: गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे पूरे 10 दिनों तक उत्सव की तरह मनाया जाता है. पंचांग (Panchang) के अनुसार गणेश चतुर्थी भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को होती है. धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन पार्वती पुत्र गणेश की उत्पत्ति हुई थी, इसलिए इस दिन को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है.
इस वर्ष गणेश चतुर्थी की तिथि आज शनिवार 7 सितंबर 2024 को है. भगवान गणेश हिंदू धर्म में विघ्नहर्ता और प्रथमपूज्य देवता के रूप में पूजे जाते हैं जोकि अशुभता को दूर कर शुभ फल प्रदान करते हैं. गणेश चतुर्थी के दिन से ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव (Ganesh Utsav) की शुरुआत हो जाती है.
आज के दिन मंदिर और पंडालों में तो भव्य गणपति स्थापना होती है. साथ ही घर-घर बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है. आइये जानते हैं आज गणपति स्थापना के लिए क्या है शुभ मुहूर्त, बप्पा की मूर्ति स्थापना कैसे करें, पूजा विधि क्या है, पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या है आदि.
गणपति स्थापना का मुहूर्त क्या है (Ganpati Sthapana Shubh Muhurt)
आज गणेश चतुर्थी पर गणपति की स्थापना की जाएगी. मूर्ति स्थापना के लिए सुबह 11:15 मिनट से दोपहर 01:43 मिनट तक का समय सबसे शुभ रहेगा. ऐसे में मूर्ति स्थापना और पूजा के लिए केवल 02 घंटे 31 मिनट का समय सबसे शुभ रहेगा. इस समय के भीतर गणपति स्थापना और पूजा कर लें.
गणपति स्थापना के कैसे करें (Ganpati Sthapana Vidhi)
गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की स्थापना की जाती है. बप्पा की मूर्ति स्थापना के लिए आप उत्तर या पूर्व दिशा का चयन करें. मूर्ति स्थापना से पहले चौकी में कपड़ा बिछाकर ही मूर्ति स्थापति करें. मूर्ति के पास नवग्रह बनाएं, फिर पानी से भरा एक कलश रखें, दूर्वा, मोदक, फल, फूल आदि चढ़ाकर दीप जलाएं और आरती करें.
गणेश चतुर्थी पर आज क्या नहीं करें
गणेश चतुर्थी पर मूली, लहसुन, प्याज, चुकंदन का सेवन न करें और मांस-मदिरा से दूर रहें. भूलकर भी गणपति की खंडित मूर्ति स्थापित न करें. भगवान को तुलसी और केतकी के फूल न चढ़ाएं.
Author Profile

Latest entries
CrimeOctober 17, 2026थाना राजातालाब पुलिस को बड़ी सफलता, जुआ खेलते 09 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹8,450 नगद बरामद
वाराणसीOctober 17, 2026एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस का सराहनीय कार्य – मिशन शक्ति के तहत बिछड़े परिवार बसे, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव का पाठ पढ़ाया
राजनीतिOctober 17, 2026किसान नेता नीरज पाण्डेय को कांग्रेस ने दिया बड़ा तोहफा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त
समाचारOctober 16, 2026गाजीपुर के लाल ने पेश की मिसाल! मुबारकपुर हरतरा में जयचन्द उर्फ कल्लू वर्मा ने कराया गांव में महासफाई अभियान
