October 2, 2026
BAN980551

Varanasi News: काशीपुर में मेडिकल स्टोर से मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

वाराणसी रोहनिया। राजातालाब थानाक्षेत्र के काशीपुर में रविवार को शातिर चोर ने दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर के काउंटर से एक मोबाइल फोन पार कर दिया। पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अंकित सिंह का काशीपुर जगरदेवपुर रोड पर माँ शांति मेडिकल स्टोर है। पीड़ित ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर पर अपने पिता के साथ बैठते हैं। रोजाना की तरह सुबह भी उन्होंने पांच बजे दुकान खोला। इसी दौरान 11 बजे एक युवक आया। किसी काम से दुकान संचालक अंदर चले गए। और तबियत कुछ खराब होने के कारण वहीं दुकान के अंदर लेटे हुए थे

तभी शातिर चोर ने काउंटर पर रखे हुए मोबाइल फोन को चोरी कर भाग निकला। पीड़ित ने जब दुकान के काउंटर पर देखा तो मोबाइल फोन गायब देख होश उड़ गए।

उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो पूरी घटना दिख गई। मातलदेई चौकी प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज पर आरोपी की पहचान की जा रही है। मोबाइल फोन ईएमआई नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है, चोर जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  Varanasi Crime: एक मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1180 रूपये नगद बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *