देहाती लेखक | वाराणसी
कर्दमेश्वर महादेव सेवा समिति के पदाधिकारी और अनुयाई मंगलवार को महाकुंभ के माघ मेला क्षेत्र में पहुंचे। समिति के लोगों की ओर से माघ मेला क्षेत्र में काशी के संत अवधेश मिश्रा जी का सम्मान समिति के लोगों ने किया। अवधेश मिश्रा जी माघ मेला क्षेत्र में महाकुंभ के अवसर पर एक माह का कल्पवास कर रहे हैं। उनके द्वारा वहां पर साधु संत व कल्पवासियों की सेवा भी की जा रही है। प्रतिदिन गंगा स्नान ध्यान और साधु संतों की संगत के साथ गंगा माँ की आरती और अर्चना भी हो रही है।

समिति के प्रणय कुमार सिंह, राजेश पांडेय, नीरज पांडेय ने सेक्टर 5 के रामानंदाचार्य मार्ग पर पहुंचकर संत अवधेश मिश्रा जी का माल्यार्पण और महाकुंभ महात्म्य का पुस्तक देकर अभिनंदन किया। इस दौरान अवधेश जी ने कहा कि मनुष्य तन दुर्लभ है। उसे अपना जीवन पुण्य कर्मों में लगाना चाहिए। दीन दुखियों की सेवा करके हम अपने जन्म सफल कर सकते हैं।
कहा कि सब कुछ संपत्ति और भौतिक सुख में ही निहित नहीं है बल्कि आध्यात्मिक और भारतीय संस्कृति व्यक्ति को परम सुख प्रदान करने में सक्षम है। इस दौरान कुटिया में उनके साथ कल्पवास कर रहे भक्तजन भी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
वाराणसीJuly 16, 2026Varanasi News: डीआईजी को ज्ञापन सौपकर लगायी न्याय की गुहार
CrimeMay 8, 2026यूपी news: जौनपुर शादी में आए युवक पर बरसती रहीं लाठियां: दबंगों ने युवक को खेत में खींचकर पीटा, सिर फोड़ा, फिर लहूलुहान हालत में युवक पहुंचा उपचार केन्द्र
खेलDecember 23, 2025Prayagraj News: खुशबू निषाद ने IMMAF एशिया MMA चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, VIP पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष ने दी ढेर सारी बधाइयां
देशDecember 11, 2025Varanasi news: विश्व मानवाधिकार दिवस: अधिकारों के प्रति सजगता का दिया संदेश
