October 18, 2026
BAN927854

Dehati Lekhak वाराणसी। बिजली निगम द्वारा भेजे जा रहे गड़बड़ बिल के करंट ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया है। इसकी शिकायत उपभोक्ता उपकेंद्रों पर अधिकारियों से कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिल की गड़बड़ी सुधरवाने के लिए उपभोक्ता उपकेंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं।

उपभोक्ताओं के मुताबिक अधिकारी सुनवाई तो करते नहीं, ऊपर से मीटर चेक कराने का हवाला दे देते हैं। घर, दुकान और औद्योगिक इकाइयों में बिजली उपकरणों का उपयोग उतना नहीं हुआ है, जितनी खपत मीटर दिखाता है। बिजली मीटर की समय पर रीडिंग नहीं करते और गलत बिल बना देते हैं। रोहनिया क्षेत्र के देल्हना निवासी सियाराम मणि त्रिपाठी ने बताया कि बिजली निगम बिल इतना अधिक भेज रहा है कि आदमी परेशान हो जा रहा है।

बिल में एरियर के नाम पर हजार रुपये जुड़कर आ रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर भी की है। लिखित शिकायत भी बिजली निगम मुख्यालय तक भेजी है, लेकिन सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी शांति मणि त्रिपाठी के नाम से 2 किलो वाट का कनेक्शन है। बिजली बिल गड़बड़ होने के कारण तीन बार मीटर बदले जा चुके हैं। लेकिन अभी तक बिजली बिल में सुधार नहीं हो पाया है। हर महीने में लगभग कभी 15 तो कभी 17 हजार का बिल बनाकर भेजा जा रहा है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि चेक मीटर लगाने के नाम पर मीटर कास्ट भी जमा करने के बावजूद विभाग द्वारा अभी तक मीटर नहीं लगाया गया।

See also  वाराणसी केस: वाराणसी में एक परिवार के पांच लोगों की हत्या, कई थ्योरी और हत्याकांड का रहस्य... आखिर क्या है सच?

वर्जन
जब हमने इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारी से पूछा तो उन्होंने बताया कि बिजली बिल में हो रही गड़बड़ी को सही कराया जा रहा है। अगर गड़बड़ी है तो मीटर की जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। – अधीक्षण अभियंता, सर्किल द्वितीय बरईपुर वाराणसी

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *