October 2, 2026
BAN248259

VARANASI NEWS: ऑल इंडिया चन्द्रवंशी युवा एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह साहित्यकर अमित राजन चन्द्रवंशी ने बनारस के मीरघाट स्थित जरासंधेश्वर मंदिर में पूजा की और मंदिर का जायजा लिया।

देहाती लेखक | काशी में विगत मंगलवार को ऑल इंडिया चन्द्रवंशी युवा एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह साहित्यकर अमित राजन चन्द्रवंशी ने बनारस के मीरघाट स्थित जरासंधेश्वर मंदिर में पूजा की और मंदिर का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जहाँ पर बाकी मंदिरों में दर्शन के लिए लम्बी लम्बी कतारें है, वहीं इस मंदिर के बारे में लोगों के पास जानकारी व मंदिर की महत्ता का ज्ञान नहीं होने के कारण लोग यहाँ तक पहुँच ही नहीं पाते हैं। अमित राजन ने बताया कि काशीखंड अध्याय 97 के अनुसार जरासंधेश्वर मंदिर में पूजा करने से भक्त की पुरानी से पुरानी बिमारी भी ठीक हो सकती है। इस मंदिर को ज्वरनाशक भी माना जाता है। पुराने समय में जब चिकित्सा का बहुत साधन उपलब्ध नहीं थे और लोग बिमारी को ठीक करने के लिए देवताओं की पूजा करते थे तब बनारस के जरासंधेश्वर मंदिर की महत्ता काफी थी।ऐतिहासिक रूप से इस मंदिर की नामकरण मगध नरेश सम्राट जरासंध के नाम पर किया गया है। सम्राट जरासंध एक महान शिवभक्त शासक थे। अनेक पुराण के साथ वायुपुराण में इन्हें जरासंधेश्वर की उपाधि दी गयी है वही राजगीर महात्म्य में ऐसा वर्णित है कि सम्राट जरासंध जैसा महान शिवभक्त और धर्मात्मा कोई नहीं हुआ जिन्होंने लोकहीत और धार्मिक कार्य करने के लिए अपनी तपस्या से मलमास में समस्त देवताओं को राजगीर में एक माह तक निवास करने की प्रतिज्ञा करवाई। इनकी महान शिवभक्ती और जनता के भलाई वाले कार्यों के कारण इन्हें जरासंधेश्वर महादेव की उपाधि दी जाती थी। उन्होंने कई स्थानों पर शिवलिंग की स्थापना की जिसमें बिहार राजगीर के वैभार पर्वत एवं फतुआ गंगातट के पास वैकुण्ठ धाम और बनारस के जरासंधेश्वर मंदिर मुख्य है।जरासंध जी हमेशा बनारस आकर इसी मंदिर में ध्यान लगाया करते थे। यह मंदिर जिस घाट पर स्थित है उसे महाभारत काल से जरासंधेश्वर घाट के नाम से जाना जाता था, जो आज मीरघाट के नाम से जाना जाता है। सरकार अगर इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराये तो बनारस के प्रमुख मंदिरों की तरह इस मंदिर में भी भक्तजनों पहुँच कर दर्शन कर पाएंगे और मंदिर के प्रभाव से अपने रोग से मुक्त हो पाएंगे।

See also  Varanasi News: वाराणसी में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *