Dhanteras 2024: धनतेरस, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि भी प्रकट हुए थे. यह दिन धन लाभ पाने और निरोगी काया पाने के लिए बेहद शुभ होता है।
इस दिन लोग कई सामानों के साथ-साथ सोने-चांदी की भी खरीददारी करते हैं। तो, चलिए जानते हैं कब है धनतेरस और क्या किस ख़ास समय में आपको करनी चाहिए खरीददारी…
देहाती लेखक | हाइलाइट्स
धनतेरस को धन त्रयोदशी या धन्वन्तरि त्रयोदशी कहा जाता है, जो धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि को समर्पित है। इस दिन लोग कई सामानों की खरीददारी करते हैं, जिससे घर में शुभता और माता लक्ष्मी का आगमन होता है। इस साल धनतेरस पर बन रहा त्रिपुष्कर योग और इंद्र योग
धनतेरस 2024 सोना खरीदने का शुभ समय धनतेरस को धन त्रयोदशी या धन्वन्तरि त्रयोदशी भी कहा जाता है। यह दिन धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि को समर्पित होता है। इस दिन लोग कई सामानों की खरीददारी करते हैं, ताकि उन सामानों के जरिये उनके घर शुभता और माता लक्ष्मी का आगमन हो। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर पूजा करने से घर में धन के भंडार सदैव भरे रहते हैं। धनतेरस से जुड़ी मान्यता है कि धन त्रयोदशी तिथि पर किसी भी प्रकार की धातु की खरीददारी को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इस बार धनतेरस पर ख़ास योग बन रहा है, जिससे आपको मिलने वाला लाभ कई गुणा हो जाएगा। तो, चलिए जानते हैं कि कब है धनतेरस और किस शुभ समय में सामान और सोना खरीदना चाहिए…

धनतेरस पूजा 2024 की तिथि एवं मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर के दिन मंगलवार को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से प्रारंभ होगी। इस तिथि का समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। तो, धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर मंगलवार को है। धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक है। धनतेरस पर प्रदोष काल का समय शाम को 5 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक है। धनतेरस पर वृषभ काल का समय शाम 6 बजकर 13 मिनट से रात 8 बजकर 27 मिनट तक है। इस तरह 29 अक्टूबर को धनतेरस के दिन पूजा के लिए आपको केवल 1 घंटा 41 मिनट का ही शुभ मुहूर्त मिलेगा।

इस साल धनतेरस पर बन रहा त्रिपुष्कर योग और इंद्र योग इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जो सुबह में 6 बजकर 31 मिनट से शुरू है और सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा धनतेरस पर सुबह में 7 बजकर 48 मिनट तक इंद्र योग है, उसके बाद वैधृति योग बनेगा। उस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम को 6 बजकर 34 मिनट तक है, उसके बाद से हस्त नक्षत्र होगा।
धनतेरस 2024 सोना खरीदने का शुभ समय
इस साल धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह में 10 बजकर 31 मिनट से अगले दिन 30 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक है। धनतेरस पर सोना खरीदने के लिए आपको 20 घंटे 1 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा।
धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं धनतेरस के अवसर पर सोना, चाँदी, पीतल, आभूषण, नए बर्तन, नए कपड़े, धनिया और झाड़ू खरीदना काफी शुभ होता है। इस दिन काले या गहरे रंग की वस्तुएं, चीनी मिट्टी से बने बर्तन, कांच, एल्यूमिनियम और लोहे से बनी वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए।
Author Profile
Latest entries
खेलDecember 23, 2025Prayagraj News: खुशबू निषाद ने IMMAF एशिया MMA चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, VIP पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष ने दी ढेर सारी बधाइयां
देशDecember 11, 2025Varanasi news: विश्व मानवाधिकार दिवस: अधिकारों के प्रति सजगता का दिया संदेश
वाराणसीDecember 4, 2025Varanasi news: राजेश कुशवाहा बने मानवाधिकार CWA संगठन के वाराणसी जिला प्रभारी, हर्ष
आध्यात्मOctober 18, 2025धनतेरस,दिवाली बधाई संदेश(Diwali Badhai Sandesh)
