वाराणसी एक्सीडेंट: ट्रक के नीचे कुचले जाने से 28 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात चालक की पहचान में जुटी पुलिस
हाईवे पर यातायात प्रभावित, दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार
देहाती/लेखक
वाराणसी|राजातालाब मोहनसराय चौराहे के बगल में टोडरपुर गांव के पास माता प्रसाद पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर रविवार की रात में लगभग 8 बजे मोहनसराय से राजातालाब की ओर जाते समय हरसोस गांव निवासी बाइक सवार 28 वर्षीय श्री प्रकाश कनौजिया नामक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर रोहनिया तथा राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पास मिली मोबाइल के आधार पर उसके परिवार वालों को सूचित किया गया। घटना की सूचना पाकर परिवार वालों में कोहराम मच गया और रो-रो कर बुरा हाल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव निवासी अध्यापक रामबली कनौजिया के तीन बेटों में मृतक श्री प्रकाश कनौजिया दूसरे नंबर पर था और अविवाहित था। ये बनारस में गेल कंपनी में ड्यूटी करता था।
ड्यूटी से घर वापस लौटते समय ट्रक से धक्का लगने के बाद असंतुलित होकर सड़क पर ट्रक के पहिए के नीचे सड़क पर गिर गया। ट्रक के पहिये से दबकर सिर कुचल जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद सूचना पाकर हाईवे पर गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों की हाईवे पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और वाहनों का आवागमन ठप हो गया। जिससे हाईवे के दोनों तरफ लंबी कतार में वाहनों की लाइन लग गई।
Author Profile

Latest entries
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: देउरा गांव में विद्यालय के पीछे की जमीन पर अतिक्रमण का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने की सार्वजनिक रखने की मांग
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: पंचक्रोशी मार्ग स्थित देउरा पोखरा पर धूमधाम से मना छठ पर्व, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: बसंत पट्टी के विकास कार्य पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले – जानकारी सार्वजनिक हो
वाराणसीNovember 9, 2026राजातालाब: गरीब बच्चों के साथ दीपावली मनाकर चौकी प्रभारी ने जीता दिल, निष्पक्ष कानून व्यवस्था के लिए हो रही सराहना
