तहसील राजातालाब में बार एसोसिएशन की मतगणना संपन्न, अध्यक्ष महामंत्री के पदों पर रही कांटे की टक्कर, शाम 8:30 बजे तक चली मतगणना
देहाती लेखक | राजातालाब दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब में बार के नए पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर शनिवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर उपाध्याय विजेता घोषित किए गए। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश कुमार सिंह को हराकर अध्यक्ष पद अपने नाम किया। महामंत्री पद पर अमृत कुमार पटेल विजयी घोषित किए गए। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार सिंह को शिकस्त दी। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित प्रताप सिंह विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव परिणाम अशोक वर्मा के पक्ष में आया जबकि संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर राजकुमार यादव विजई घोषित किए गए।
दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के लिए पंच पदों पर मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ था।शनिवार को सुबह 9 बजे मतगणना प्रारंभ हुआ जो रात्रि 8:30 बजे तक चला। अध्यक्ष पद पर देर शाम तक कांटे की टक्कर रही। चंद्रशेखर उपाध्याय नारायणी सिंह व राजेश सिंह के बीच में मात्र 15 से 16 मतो का अंतर चलता रहा। अंतिम चक्र की गणना में चंद्रशेखर उपाध्याय को 41 मतों से विजई घोषित किया गया।मतगणना के दौरान तहसील परिसर में काफी गहमागहमी रही। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतगणना के दौरान तहसील परिसर में एकत्रित रहे। दी तहसील बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष मुखराज प्रजापति ने सभी विजेता प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी।
Author Profile

Latest entries
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: देउरा गांव में विद्यालय के पीछे की जमीन पर अतिक्रमण का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने की सार्वजनिक रखने की मांग
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: पंचक्रोशी मार्ग स्थित देउरा पोखरा पर धूमधाम से मना छठ पर्व, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: बसंत पट्टी के विकास कार्य पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले – जानकारी सार्वजनिक हो
वाराणसीNovember 9, 2026राजातालाब: गरीब बच्चों के साथ दीपावली मनाकर चौकी प्रभारी ने जीता दिल, निष्पक्ष कानून व्यवस्था के लिए हो रही सराहना
