October 18, 2026
BAN363347

Varanasi News: रोहनिया में पिकअप वाहन के धक्के से दो व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल

देहाती लेखक/डेस्क

रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौकी अंतर्गत नरउर स्थित हाईवे पर पिकअप के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर दरेंखु निवासी चंदन व कपिल प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन का कार्य करते हैं जो एक ही बाइक पर सवार होकर लहरतारा से काम कर के लौट रहे थे रोहनिया के नरउर स्थित हाईवे पर पहुंचे ही थे कि अचानक सामने से तेज रफ्तार पिकअप ने धक्का मार दिया।राहगिरो की सूचना पर पहुंची रोहनिया 108 एंबुलेंस ने उक्त दोनो घायलों को तत्काल बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में उपचार हेतु भर्ती कराया जहां उक्त दोनों घायल का उपचार चल रहा है वहीं घटना के बाद सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने घटना स्थल पर खड़ी पिकअप व क्षतिग्रस्त दो पहिया वाहन को कब्जे में ले लिया साथ ही वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है वहीं घटना की सूचना पाकर रोहनिया थाना परिसर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  Voter Adhikar Yatra समाप्त, कुछ ही मिनट में सहनी ने मंच हिला दिया, VIP प्रमुख मुकेश सहनी बोले- सन् ऑफ मल्लाह डरने वाला नहीं है, राहुल ने कहा- हाईड्रोजन बम आ रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *