Varanasi News: सोनम वांगचुक के समर्थन में एक दिवसीय भूख हड़ताल आयोजित
वाराणसी। देश के प्रख्यात इंजीनियर एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक द्वारा पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर कार्रवाई तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी भूख हड़ताल के समर्थन में आज वाराणसी के जिला मुख्यालय, शास्त्री घाट पर बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी महानगर एवं जिला के तत्वावधान में एक दिवसीय भूख हड़ताल आयोजित की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष अमन यादव एवं जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव (मलिक) ने किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड़ पहलवान” सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया।

महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं देश के करोड़ों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं। सरकार को इस गंभीर विषय पर जवाबदेही तय करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए तथा युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना चाहिए।
जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव (मलिक) ने कहा कि सोनम वांगचुक लोकतांत्रिक तरीके से छात्रों और युवाओं के हितों की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, ताकि युवाओं का सरकार पर विश्वास कायम रहे।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड़ पहलवान” ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि सरकार लगातार जनभावनाओं की अनदेखी करती रही, तो आंदोलन को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से और व्यापक रूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सोनम वांगचुक के संघर्ष के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए सरकार से छात्र-युवाओं के हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की मुख्य रूप से उपस्थित रविकांत विश्वकर्मा आनंद यादव दीपचंद गुप्ता संदीप मिश्रा।
Author Profile

Latest entries
CrimeOctober 17, 2026थाना राजातालाब पुलिस को बड़ी सफलता, जुआ खेलते 09 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹8,450 नगद बरामद
वाराणसीOctober 17, 2026एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस का सराहनीय कार्य – मिशन शक्ति के तहत बिछड़े परिवार बसे, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव का पाठ पढ़ाया
राजनीतिOctober 17, 2026किसान नेता नीरज पाण्डेय को कांग्रेस ने दिया बड़ा तोहफा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त
समाचारOctober 16, 2026गाजीपुर के लाल ने पेश की मिसाल! मुबारकपुर हरतरा में जयचन्द उर्फ कल्लू वर्मा ने कराया गांव में महासफाई अभियान
