वाराणसी में सिटी मॉल वर्कर को काले सांप ने डसा, जमीन पर तड़पता रहा, एम्बुलेंस न मिलने से दो घंटे में थम गई सांसें
मृतक की फाइल फ़ोटो
वाराणसी| जिले के राजातालाब वीरभानपुर में सिटी मॉल की संवेदनहीनता के चलते समय पर उपचार नहीं मिलने से मंगलवार को तड़के सिटी मॉल के कर्मी की जान चली गई। सिटी मॉल में काम करने वाले वर्कर की सर्पदंश से मौत हो जाने से मृतक के परिजनों में आक्रोश देखा जा रहा है। माथे पर काले सांप के काटने से तड़पता वर्कर को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस भी नहीं मिली जिससे दो घंटे बाद देरी से अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। बीरभानपुर राजातालाब स्थित एक सिटी मॉल है। इस सिटी मॉल में वाराणसी जनपद के ग्राम ककरहवा, मटुका सेवापुरी का रहने वाला अजय कुमार पटेल (25) पुत्र मुन्कू पटेल हेल्पर का कार्य करता था।
उपचार न मिलने से हुई मौत
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे के करीब एक वर्कर को सिटी मॉल के अंदर कार्य करते समय सर्प ने डस लिया। चीख पुकार सुनकर साथियों ने सर्प को मौके पर ही मार दिया और सिटी मॉल के इंचार्ज देवेंद्र और मनीष से पीड़ित के इलाज़ कराने के लिए मदद मांगी। लेकिन उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि डॉक्टर नहीं है। दबे लफ्जों में मृतक के एक साथी ने बताया कि उनसे एंबुलेंस की मांग की, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया।
मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना मिलने पर तब वह लोग आनंन फानन में कछवा गांव से बोलोरो गाड़ी ढूंढ कर लाएं और मृतक को उसमें बैठाकर मंगलवार देर रात अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अजय कुमार पटेल को मृतक घोषित कर दिया।
परिवार में शोक
मृतक के पिता मुन्कू पटेल उम्र 45 वर्ष राजगीर मिस्त्री का कार्य करते हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी दस महीने की नैंसी नामक एक लड़की है। मृतक की पत्नी खुशबू का इस घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है।
मामले की जानकारी के लिए जब हमने सिटी मॉल के जिम्मेदारों से बात करना चाहा तो मॉल के प्रभारी इंचार्ज देवेंद्र और मनीष ने बात करने से साफ इनकार कर दिया।
पुलिस कर रही जांच
फिलहाल आगे की कार्यवाही के लिए मृतक के पिता की तहरीर पर कपसेठी थाने द्वारा कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: देउरा गांव में विद्यालय के पीछे की जमीन पर अतिक्रमण का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने की सार्वजनिक रखने की मांग
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: पंचक्रोशी मार्ग स्थित देउरा पोखरा पर धूमधाम से मना छठ पर्व, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: बसंत पट्टी के विकास कार्य पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले – जानकारी सार्वजनिक हो
वाराणसीNovember 9, 2026राजातालाब: गरीब बच्चों के साथ दीपावली मनाकर चौकी प्रभारी ने जीता दिल, निष्पक्ष कानून व्यवस्था के लिए हो रही सराहना
