Dehati Lekhak: राजातालाब बखानी ग्राम सभा में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लोगों को नियमित और संयमित जीवन शैली अपनाने की सलाह दी गई। शिविर में एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए काशी सेवा शोध समिति के सचिव डॉक्टर टी पी सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए संयमित जीवन शैली आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आहार विहार व व्यायाम से व्यक्ति अपने को स्वस्थ एवं दुरुस्त रख सकता है।
बखानी गांव के निवासी तथा पूर्व मुख्य विकास अधिकारी नारायणी सिंह ने कहा हर एक व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। कहा कि विंध्यवासिनी फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से कई गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं,
बच्चों वृद्ध जनों एवं किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य के प्रति संचेतना जागृत की जा रही है। इस दौरान मनीष सिंह ने भी अपने विचार रखते नियमित दिनचर्या के साथ हुए योग के महत्व को भी बताया।
स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ो लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा और चश्मा वितरण किया गया। लोगों के रक्तचाप, ब्लड शुगर, एनीमिया की जांच की गई। नेत्र परीक्षण भी किया गया। इस दौरान डॉक्टर ठाकुर प्रसाद सिंह, डॉ राहुल सिंह, डॉक्टर हर्षिता राय, डॉक्टर अमित, डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान अवधेश पटेल, सुष्मिता मौर्य, कमलेश पटेल, तेजेश्वर, बबीता, मुकेश, जोगेश्वरी प्रसाद शर्मा डॉक्टर सुभाष सिंह दो ब्रह्मचारी होरीलाल भारद्वाज वीरेंद्र सिंह आदि रहे।
Author Profile
Latest entries
वाराणसीJuly 16, 2026Varanasi News: डीआईजी को ज्ञापन सौपकर लगायी न्याय की गुहार
CrimeMay 8, 2026यूपी news: जौनपुर शादी में आए युवक पर बरसती रहीं लाठियां: दबंगों ने युवक को खेत में खींचकर पीटा, सिर फोड़ा, फिर लहूलुहान हालत में युवक पहुंचा उपचार केन्द्र
खेलDecember 23, 2025Prayagraj News: खुशबू निषाद ने IMMAF एशिया MMA चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, VIP पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष ने दी ढेर सारी बधाइयां
देशDecember 11, 2025Varanasi news: विश्व मानवाधिकार दिवस: अधिकारों के प्रति सजगता का दिया संदेश
