October 8, 2026
BAN218101

देहाती लेखक | वाराणसी में उत्तर प्रदेश की राजनीति में पोस्टर वार की एक नई घटना देखी जा रही है। समाजवादी पार्टी ने बैनर लेकर काशी हिन्दू विश्ववि‌द्यालय द्वार पर प्रदर्शन किया, जिसमें बीएचयू में छात्रा से गैंगरेप के मामले में भाजपा आईटी सेल से संबंधित आरोपियों की ओर इशारा करते हुए समाजवादी पार्टी ने तंज करते हुए लिखा था, “यहां न दिखें भाजपाई… छात्राएं है घबराई।” यह पोस्टर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान ‘जहां दिखे सपाई वहां बिटिया घबराई पर पलटवार के रूप में देखा जा रहा है। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान की कड़ी निंदा की और कहा कि बाबा को इस तरह के बयान देने से पहले अपनी आंखों की जांच करा लेनी चाहिए। संदीप ने यह भी कहा कि गैंगरेप करने के बाद बीजेपी आईटी सेल के पदाधिकारियों को मध्य प्रदेश में बीजेपी का प्रचार करने के लिए भेज दिया गया था और वहां ये ‘मोदी की गारंटी’ को घर-घर बांट रहे थे। इस पूरे मामले में समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर महिला सुरक्षा के मु‌द्दे पर हमला बोला है। सपा नेता पूजा यादव, वाराणसी कैंट विधानसभा प्रत्याशी ने कहा कि सब जानते हैं कि गैंगरेप करने वाले बीजेपी आईटी सेल के ये पदाधिकारी अपनी पार्टी में बड़ा कद रखते हैं। इनकी तस्वीरें मोदी-योगी, जेपी नड्‌डा, स्मृति ईरानी और बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ मौजूद है। ये पूरी घटना नरेंद्र मोदी और बीजेपी के कथित ‘महिला सुरक्षा’ के ढोंग का पर्दाफाश करती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल गुप्ता, शिवाला पार्षद प्रत्याशी, आशीष यादव, मोनीष खान, संदीप यादव, लालू बिना सिंह,आशीष यादव बाबा, रिजवान खान, अमन यादव, कृष यादव, आशु गुप्ता, आयुष्मान यादव, अरमान खान, देव तिवारी, अमन यादव आदि लोग।

See also  बिहार भोजपुरिया इंडस्ट्री: रत्नाकर कुमार की अपकमिंग फिल्म "लॉटरी" का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़, पूरे स्वैग में दिखी माही श्रीवास्तव

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *