October 2, 2026
BAN441994

सुल्तानपुर के ट्रक खलासी की वाराणसी में मौत: आलू लदे ओवरलोड ट्रक पर त्रिपाल बांधते समय जमीन पर गिरा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

देहाती लेखक । वाराणसी में सोमवार को एक बड़ी घटना घट गई। बताया जा रहा है कि ट्रक नंबर यूपी 45 टी 6744 है जिस पर आलू लदी हुई है। ट्रक ड्राइवर महेंद्र यादव पुत्र रिंकू निवासी बढ़ाना सरंपतहा जनपद जौनपुर द्वारा बताया गया कि मैं व मेरा खलासी बबलू यादव निवासी पाकड़पुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 35 वर्ष का है।

हम दोनों मिलकर आज उक्त वाहन को बाराबंकी से सासाराम ले जा रहे थे। हाईवे पर थोड़ी रिमझिम बारिश होने लगी जिस पर मेरे द्वारा ट्रक एसएमएस कॉलेज के पास किनारे लगाया गया मैं और मेरा खलासी बबलू दोनों ट्रक के ऊपर चढ़कर आलू को बारिश से भीगने से बचने के लिए उसके ऊपर ताल पत्री लगा रहे थे।

इसी बीच खलासी बबलू यादव का पैर फिसल गया और वह ऊपर ट्रक से नीचे गिर गया जिसके सर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई मृतक के शव को मोर्चरी हाउस शिवपुर भिजवाया जा रहा है।

संक्षिप्त खबर थोड़ी देर…….

Author Profile

Team Dehati
Team Dehati
Latest entries
See also  वाराणसी में लोगों ने निषाद राज जयंती मनाई: श्रीराम – निषादराज की निकली झांकियां; कई जगह लोगों ने किया स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *