Ratan Tata Death : अभी-अभी.. नहीं रहे रतन टाटा, 86 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
Ratan Tata Death : देश के सबसे बड़े उद्योगपति में रतन टाटा ने 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनका स्वास्थ्य खराब होने के चलते इलाज किया जा रहा था। कुछ देर पहले ही उनकी मौत की खबर की पुष्टि टाटा एंड संस के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखरन ने की है। घटना से पूरी दुनिया के बिजनेस जगत में शोक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने तीन पोस्ट के माध्यम से रतन टाटा जी के बारे में बताया और शोक संवेदना व्यक्त की। बता दे की रतन टाटा एंड संस के उत्तराधिकारी थे ।
https://x.com/RahulGandhi/status/1844085234947743840
देश में शोक की लहर
दुनिया के जाने-माने बिजनेसमैन रतन टाटा के निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। पूरे देश भर में रतन टाटा के निधन से शोक है। बता दें कि रतन टाटा को उनके परोपकार के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। टाटा एंड संस की अधिकांश कमाई का हिस्सा चैरिटी में जाता है। टाटा के चाहने वाले उन्हें पद्मश्री की मांग करते रहे।
पद्म विभूषण से सम्मानित थे रत्न टाटा
रतन टाटा सिर्फ एक बिजनेसमैन ही नहीं बल्कि परोपकार की दुनिया के सबसे बड़े उदाहरण है, उन्हें सरकार की ओर से पद्म विभूषण का सम्मान भी दिया गया था। देश के सबसे सम्मानित लोगों में उनका नाम लिया जाता है। उनके निधन की खबर से पूरे विश्व में शोक है।
Author Profile

Latest entries
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: देउरा गांव में विद्यालय के पीछे की जमीन पर अतिक्रमण का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने की सार्वजनिक रखने की मांग
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: पंचक्रोशी मार्ग स्थित देउरा पोखरा पर धूमधाम से मना छठ पर्व, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य
वाराणसीNovember 16, 2026VARANASI: बसंत पट्टी के विकास कार्य पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले – जानकारी सार्वजनिक हो
वाराणसीNovember 9, 2026राजातालाब: गरीब बच्चों के साथ दीपावली मनाकर चौकी प्रभारी ने जीता दिल, निष्पक्ष कानून व्यवस्था के लिए हो रही सराहना
