उत्तर प्रदेश: भूमाफिया की खबर चलाने पर पत्रकार पर लगा दिया रंगदारी का आरोप
आरोप: पत्रकार की छवि को धूमिल करने के लिए रचा जा रहा षड्यंत्र
देहाती लेखक। मामला जनपद चंदौली नवहि चौकी क्षेत्र का है पेट्रोल पंप संचालक भू माफिया द्वारा सरकारी जलाशय व नाला पाटकर अवैध रूप से कब्जा करके पेट्रोल पंप संचालित किया है ,भू माफिया के पेट्रोल पंप का विरोध प्रदर्शन क्षेत्रीय किसानों द्वारा किया जा रहा है, भू माफिया द्वारा जलाशय व नाला पाटने से अन्नदाता किसानों की हर वर्ष सौ एकड़ फसल डूब कर खराब हो जाती हैं, जिसकी शिकायत किसानों द्वारा संबंधित अधिकारियों को लिखित एप्लीकेशन देकर अवगत कराया लेकिन संबंधित अधिकारी भी मामला में लीपा पोती कर रहे किसान न्याय के लिए दर-दर भटक रहे थक हारकर किसानों ने जलाशय व नाला के मामले को लेकर सुदर्शन टीवी चैनल के पत्रकार के पास पहुंचे सुदर्शन टीवी चैनल के पत्रकार प्रशांत सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया।
आरोप है कि भू माफिया पेट्रोल पंप संचालक द्वारा खबर न चलने को लेकर अपने गुर्गों से करवा रहा था फोन, धमकी भरे फोन को नजर अंदाज करके अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए पत्रकार प्रशांत सिंह क्षेत्रीय किसानो की समस्याओं की खबर प्रमुखता से चैनल पर प्रकाशित किया जिससे भू माफिया तिल मिला उठा राष्ट्रवादी चैनल के पत्रकार प्रशांत सिंह की छवि धूमिल करने के लिए निराधार झूठा आरोप लगाते हुए पेट्रोल पंप संचालक ने थाने में रंगदारी का मामला दर्ज कराया जो की निराधार है।
भूमाफिया को पत्रकार की लोकप्रियता रास नहीं आ रही छवि को धूमिल करने के लिए षड्यंत्र पर षड्यंत्र रचता जा रहा है मौके पर किसान चिख चिख कर चिल्ला रहे हैं भू माफिया द्वारा जलाशय व नाला पाट कर पेट्रोल पंप संचालित किया गया है जिसके वजह से हर वर्ष किसानों की सौ एकड़ फसल हर वर्ष डूब कर खराब हो जाती है। अन्नदाता किसानों ने सुदर्शन टीवी चैनल के पत्रकार प्रशांत सिंह से बताया अगर न्याय नहीं मिला तो जाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा सत्ता पछ के तथाकथित कुछ दर बदलू नेता भू माफिया का दे रहे साथ अपने ही सरकार को बदनाम करने की कर रहे साजिश।
होगी कार्यवाही: IAS एसडीएम चंदौली हर्षिका सिंह इस पूरे मामले में जब हमने चंदौली एसडीएम IAS हर्षिका सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला उनके संज्ञान में है मौके पर उन्होंने खुद जाकर जांच किया है। जांच रिपोर्ट जल्द ही वह जिलाधिकारी चंदौली को प्रेषित करेगी गलत पाए जाने पर तत्पश्चात पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ धारा 67 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकार के खिलाफ रंगदारी मामले में भी वह लिखित तौर पर जिला अधिकारी को सूचित करेंगी।
जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्यवाही ADM सुरेंद्र सिंह
मामले में जब देहाती लेखक संवाददाता ने चंदौली के एडीएम सुरेंद्र सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि पूरा मामला उनके संज्ञान में है डीएम और एसडीएम स्तर पर जांच पूरी होने के बाद गलत पाए जाने पर पेट्रोल मालिक के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
Author Profile

Latest entries
CrimeOctober 17, 2026थाना राजातालाब पुलिस को बड़ी सफलता, जुआ खेलते 09 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹8,450 नगद बरामद
वाराणसीOctober 17, 2026एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस का सराहनीय कार्य – मिशन शक्ति के तहत बिछड़े परिवार बसे, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव का पाठ पढ़ाया
राजनीतिOctober 17, 2026किसान नेता नीरज पाण्डेय को कांग्रेस ने दिया बड़ा तोहफा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त
समाचारOctober 16, 2026गाजीपुर के लाल ने पेश की मिसाल! मुबारकपुर हरतरा में जयचन्द उर्फ कल्लू वर्मा ने कराया गांव में महासफाई अभियान
