वाराणसी बीजेपी लिस्ट जारी: अजय दुबे बनें जिला महामंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर
वाराणसी । रोहनिया भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक मजबूती को लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने बड़ा फैसला लिया है। रोहनिया क्षेत्र के लोकप्रिय, कर्मठ और युवाओं के चहेते नेता अजय दुबे को भाजपा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
जैसे ही उनके मनोनयन की खबर क्षेत्र में पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनता तक में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार अजय दुबे 1992 से भाजपा में कार्यरत एक बार मंडल उपाध्यक्ष एक बार रोहनिया मंडल अध्यक्ष वर्तमान में पंचायत प्रकोष्ठ के सहसंयोजक के पद पर नियुक्त थे वर्तमान में दायित्व जिला महामंत्री एक बार क्षेत्र पंचायत दो बार ढोलापुर गांव के प्रधान पद पर रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं:
अजय दुबे के जिला महामंत्री बनने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों, युवा साथियों और व्यापार मंडल के लोगों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और फोन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
लोगों का कहना है कि अजय दुबे जमीनी नेता हैं, हमेशा सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। उनकी यह नियुक्ति कार्यकर्ताओं के मेहनत का सम्मान है।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय दुबे को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “भाजपा ने एक सही और कर्मठ कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर संगठन को और मजबूत करने का काम किया है। हमें विश्वास है कि अजय दुबे संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।”
पूरे क्षेत्र से लोग उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना कर रहे हैं।