Varanasi news: मानवाधिकार CWA संगठन के चेयरमैन योगेंद्र सिंह योगी ने शुक्रवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राजेश कुशवाहा को संगठन विस्तार को लेकर वाराणसी जिला के प्रभारी पद पर नियुक्त किया है.
वाराणसी| मानवाधिकार सी.डब्लू.ए के चेयरमैन योगेंद्र सिंह “योगी” ने वाराणसी जिला में राजेश कुशवाहा को संगठन के विस्तार को लेकर वाराणसी जिला के प्रभारी पद पर नियुक्त किया है. योगेंद्र सिंह के इस कार्य से नवनियुक्त पदाधिकारी राजेश कुशवाहा और संगठन कार्यकर्ताओ में हर्ष का माहौल व्याप्त है.
मौके पर राजेश कुशवाहा ने कहा कि लंबे समय से संगठन में जिला संगठन सचिव व कार्यकर्ता के रूप में काम किया है. संगठन के प्रति हमेशा अपने कर्तव्य को निभाया है. संगठन के चेयरमैन योगेंद्र सिंह जी ने हमें संगठन के विस्तार के लिए वाराणसी जिला प्रभारी बनाया है. मैं अपनी पूरी निष्ठा के साथ संगठन के विस्तार और मजबूत बनाने का काम करूंगा.
संगठन के नवनियुक्त वाराणसी जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा
संगठन के वाराणसी जिला अध्यक्ष व झारखंड प्रभारी सहदेव प्रताप सिंह ने संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारी राजेश कुशवाहा को बधाई देते हुए कहा कि मानवाधिकार सी.डब्लू.ए संगठन में युवाओं को जोड़ने का काम किया जायेगा, ताकि क्षेत्र में संगठन का विस्तार तेजी से हो. जल्द ही जिले में संगठन को मजबूत किया जायेगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. संगठन के वरीय पदाधिकारीयो के अगुवाई में योजना व तरीके से संगठन को मजबूत बनाया जायेगा और जिले के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता को मान सम्मान में कोई कमी नहीं किया जायेगा. मानवाधिकार सी.डब्लू.ए संगठन की रीढ़ ही कार्यकर्ता हैं.
राजेश कुशवाहा को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से संगठन के चेयरमैन योगेंद्र सिंह योगी, जिला अध्यक्ष व झारखंड प्रभारी सहदेव प्रताप सिंह, काशी प्रांत मीडिया प्रभारी मयंक कुमार कश्यप, युवा फाऊंडेशन संस्थापक/अध्यक्ष सीमा चौधरी, ग्राम प्रधान संजय यादव, विकासशील इंसान पार्टी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी, काशी प्रांत अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रशांत सिंह, पूर्वांचल अध्यक्ष संतोष पांडे, उपाध्यक्ष वाराणसी रमेश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष/स्वास्थ्य संरक्षण घनश्याम विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष चंदौली डॉ सुनील, संगठन सदस्य राजेश यादव सहित लोगों ने बधाइयां दी|
Author Profile
Latest entries
खेलDecember 23, 2025Prayagraj News: खुशबू निषाद ने IMMAF एशिया MMA चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास, VIP पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष ने दी ढेर सारी बधाइयां
देशDecember 11, 2025Varanasi news: विश्व मानवाधिकार दिवस: अधिकारों के प्रति सजगता का दिया संदेश
वाराणसीDecember 4, 2025Varanasi news: राजेश कुशवाहा बने मानवाधिकार CWA संगठन के वाराणसी जिला प्रभारी, हर्ष
आध्यात्मOctober 18, 2025धनतेरस,दिवाली बधाई संदेश(Diwali Badhai Sandesh)

