August 31, 2026
BAN459979

Keshav Prasad Maurya: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि महाकुंभ क्षेत्र पर राजनीति करना उचित नहीं। उन्होंने अखिलेश को मानसिक विकार और दृष्टि रोग से ग्रस्त बताते हुए इलाज कराने की सलाह दी। डिप्टी सीएम ने महाकुंभ नगर में हुई कैबिनेट बैठक के बड़े फैसलों पर प्रसन्नता व्यक्त की और 2025 महाकुंभ की तैयारी को ऐतिहासिक बताया।

देहाती ब्यूरो चीफ, महाकुंभ नगर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के महाकुंभ क्षेत्र में राजनीतिक बैठक करने को लेकर उठाए गए सवाल पर तगड़ा पलटवार किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्हें मानसिक विकार और दृष्टि रोग हो गया है।

कुंभ को लेकर इस तरह का बयान देना ठीक नहीं है। मैं भगवान से यही प्रार्थना करूंगा कि उनका विकार समाप्त हो जाए या तो वे कहीं जाकर अपना इलाज कराएं। वहीं उन्होंने महाकुंभ नगर में कैबिनेट और मंत्रि परिषद की संयुुुुक्त बैठक में लिए गए कई बड़े-बड़े फैसलों पर प्रसन्नता व्यक्त की।
कहा कि 2025 के महाकुंभ में 2031 अर्द्ध कुंभ की भी तैयारी भी शुरू हो गई है। 144 वर्ष बाद आए महाकुंभ के अलौकिक आनंद को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। मैं गंगा मइया, यमुना व सरस्वती मइया को प्रणाम करता हूं। तीर्थराज प्रयाग को प्रणाम करता हूं।

मंत्रिमंडल संग योगी ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी। श्रद्धा-आस्था का सबसे बड़ा महोत्सव महाकुंभ बुधवार को धर्म के समक्ष राजनीति के नतमस्तक होने का साक्षी बना और योगी सरकार के उस अध्याय को आगे बढ़ाया जिसकी शुरुआत 2019 के कुंभ से हुई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल समूह के सभी सदस्यों के साथ गंगा में डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को आत्मशुद्धि का संदेश दिया और लोक कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर को ऐतिहासिक बनाते हुए संगम तट पर कैबिनेट बैठक भी की और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि संगम स्नान न सिर्फ भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रतीक है बल्कि आत्मिक शांति, धार्मिक समर्पण और समाज कल्याण का संदेश देता है। यह समग्र लोक कल्याण का आह्वान है। संगम स्नान के लिए मंत्रियों का आना एक दिन पहले ही शुरू हो गया था।

See also  Varanasi News: काशीपुर में मेडिकल स्टोर से मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

दोनों उप मुख्यमंत्री एक दिन पहले आए
दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी एक दिन पहले आ चुके थे। मुख्यमंत्री बुधवार को लगभग 12 बजे प्रयागराज पहुंचे और सबसे पहले कैबिनेट बैठक की। इसके बाद उन्होंने दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ पत्रकारों से बात करते हुए बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।
फिर अरैल स्थित त्रिवेणी संकुल में पूजा-अर्चना के बाद विशेष रूप से तैयार मोटरबोट के साथ संगम पहुंचे, जहां पूरी सरकार ने एक साथ स्नान कर मां गंगा के समक्ष सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। योगी सरकार में यह दूसरा अवसर है, जब पूरे मंत्रिमंडल ने एक साथ कुंभ में संगम स्नान किया है।
इससे पूर्व 2019 में भी योगी ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई थी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि महाकुंभ-2025 के इस दिव्य आयोजन में दुनिया भर से करोड़ों श्रद्धालु आ रहे हैं और संगम में पावन डुबकी लगा रहे हैं।

यह स्नान धर्म, संस्कृति और आस्था का संदेश देता है। यह न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि आत्मशुद्धि का पवित्र आह्वान भी है। महाकुंभ भारतीय संस्कृति की दिव्यता और सार्वभौमिकता का प्रतीक है। यहां से जनमानस को यह संदेश मिलता है कि धर्म और संस्कृति की शक्ति से जीवन में शुद्धता और समृद्धि लाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री के साथ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, धर्मपाल और अनिल राजभर सहित सभी 21 मंत्रियों और बाकी स्वतंत्र प्रभार वाले और राज्यमंत्रियों ने विधिवत संगम में स्नान और पूजन किया।

See also  हेरिटेज आई एम एस के द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 463 मरीजों का हुआ परामर्श एवं परीक्षण

Author Profile

Hemant/ ब्यूरो प्रमुख
Hemant/ ब्यूरो प्रमुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *