हेरिटेज आई एम एस के द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 463 मरीजों का हुआ परामर्श एवं परीक्षण
देहाती लेखक | वाराणसी के भदवर बाईपास मोहसराय स्थित हेरिटेज आई एम एस हॉस्पिटल द्वारा 13 नवंबर 2024, बुधवार को गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सवास पंचायत भवन में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा प्रदान करना था।
इस शिविर में हृदय रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, नाक-कान-गला रोग, सर्जरी, मेडिसिन, तथा टीबी और चेस्ट विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 463 मरीजों का निःशुल्क परामर्श एवं परीक्षण किया। सभी मरीजों को उनके उपचार हेतु आवश्यक दवाएं भी प्रदान की गईं।
स्वास्थ्य शिविर में आए सभी मरीजों को एक विशेष स्वास्थ्य कार्ड भी दिया गया, जिससे वे भविष्य में हेरिटेज आई एम एस हॉस्पिटल में इलाज कराने पर विशेष छूट का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। हेरिटेज आई एम एस हॉस्पिटल का यह प्रयास लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण इलाकों में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Author Profile

Latest entries
CrimeOctober 17, 2026थाना राजातालाब पुलिस को बड़ी सफलता, जुआ खेलते 09 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹8,450 नगद बरामद
वाराणसीOctober 17, 2026एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस का सराहनीय कार्य – मिशन शक्ति के तहत बिछड़े परिवार बसे, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव का पाठ पढ़ाया
राजनीतिOctober 17, 2026किसान नेता नीरज पाण्डेय को कांग्रेस ने दिया बड़ा तोहफा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त
समाचारOctober 16, 2026गाजीपुर के लाल ने पेश की मिसाल! मुबारकपुर हरतरा में जयचन्द उर्फ कल्लू वर्मा ने कराया गांव में महासफाई अभियान
