जन चौपाल: संयुक्त पुलिस आयुक्त ने गंगापुर में आयोजित जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्या
संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या समाधान के लिए दिए निर्देश
देहाती लेखक| वाराणसी रोहनिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गंगापुर स्थित राम-जानकी मैरिज लॉन में रविवार को जन चौपाल में संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ के एजिलरसन, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा, रोहनिया सहायक पुलिस आयुक्त संजीव कुमार शर्मा ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना कार्यक्रम में क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या राशन कार्ड न होना और होते हुए भी राशन न मिलना अवैध भूमि कब्जा, अधिक बिजली बिल, विभाग द्वारा कनेक्शन काटना, किस्त न बांधना हर घर पेय जल योजना न होना सड़कों पर पेयजल की पाइप के लिए गड्ढा खोदकर रास्ते में छोड़ देना ससुराल पक्ष द्वारा बहु को प्रताड़ित करना, भौजाई द्वारा देवर व ससुर को घर से निकालना पेंशन, आवास, पानी की समस्याओ को सुना
चौपाल के दौरान बघेड़ नगर पंचायत गंगापुर निवासी गुलाबचंद कि चकमार्ग अतिक्रमण की समस्या तहसील दिवस पर सैकड़ो बार एप्लीकेशन देने के बावजूद कार्रवाई न होना रोहनिया निवासी विशाल द्वारा जाफराबाद में चोरी के बाद पुलिस द्वारा फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड को न बुलाना और न ही जांच करना, विकास पटेल हरिहरपुर निवासी ने बताया कि हमारे खिलाफ कॉलोनाइजर द्वारा 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का फर्जी मुकदमा दर्ज करने की शिकायत किया। गंगापुर वार्ड नंबर 10 निवासी रवीना पांडेय ने बताया कि घर का दो साल से कनेक्शन कटा हुआ है विभाग के उच्च अधिकारियों से कहा गया कि कनेक्शन जोड़ दीजिए और जितना बाकी है उसका कि बनाकर वसूली कर लीजिए लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ और ना ही कोई कनेक्शन जोड़ने आया
मोहनसराय ग्राम प्रधान मनोज वर्मा ने अपने ग्राम सभा में बारात घर की जमीन की नापी कराने के संबंध में,बैरवन के ग्राम प्रधान लाल बिहारी पटेल ने ट्रांसपोर्ट नगर योजना के प्रभावित किसानों के जमीन के बारे में शिकायत की। गंगापुर निवासिनी रानी विन्द ने अपने पति के द्वारा दूसरी शादी करने तथा बच्चों की देखभाल न करने की तथा लालती देवी ने विधवा पेंशन शिकायत की। पिलखिली निवासी कमला देवी अपने बेटे मुन्नालाल को ट्रैक्टर चोरी के मामले में गलत तरीके से फसाए जाने के संबंध में शिकायत की।घमहापुर के ग्राम प्रधान श्रीनाथ पटेल ने अपने गांव की बंजर जमीन को दूसरे गांव में आवंटन किए जाने की शिकायत की। व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रंजित जायसवाल ने रोहनिया क्षेत्र के आसपास तमाम दुकानों पर अवैध रूप से शराब बिक्री व बैठाकर शराब पिलाने हेतु समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया।
चौपाल के दौरान रोहनिया थाना प्रभारी विवेक कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार श्याम नारायण तिवारी, एडीओ पंचायत आराजी लाइन प्रवीण कुमार सिंह, लेखपाल संजय कुमार वर्मा, राजेश्वर सिंह सहित संबंधित विभाग के कर्मचारी व अधिकारी तथा क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
राजनीतिSeptember 30, 2026रोहनिया में जनता दर्शन – विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
राजनीतिSeptember 30, 2026Political News: सुभासपा का बड़ा दांव, जौनपुर के युवा नेता शनि वर्मा को पिछड़ा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी
CrimeSeptember 29, 2026गोमती ज़ोन पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! 12 घंटे में स्कूल चोर धराया
CrimeSeptember 29, 2026एजेंसी वाले ही चोर? 14 किलो में से 2 किलो गायब, फिर वही गैस 800 में ब्लैक! | Varanasi Gas Scam EXPOSED
