रोहनिया उपकेंद्र पर विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित, बिना सुरक्षा उपकरण काम पर वेतन कटौती की चेतावनी
रोहनिया । 1 जुलाई को केसरीपुर रोहनिया स्थित विद्युत वितरण उपकेंद्र, वाराणसी में “विद्युत सुरक्षा नियम एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग प्रशिक्षण कार्यक्रम” के तहत एक दिवसीय सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपखंड अधिकारी कृष्णकांत ओझा और अवर अभियंता रोहित कुमार के नेतृत्व में लाइन स्टाफ को सुरक्षा कीटों की जांच, शटडाउन नियम और विद्युत सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया तथा सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई। इसी दिन अवर अभियंता कार्यालय से जारी ज्ञाप में समस्त कुशल लाइनमैन को सख्त निर्देश दिए गए कि विद्युत कार्यों के दौरान सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, ग्लब्स, सेफ्टी शूज, अर्थिंग रॉड जैसे सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, अन्यथा दुर्घटना की स्थिति में विभागीय कार्रवाई के साथ उस दिन का वेतन कटौती और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आदेश की प्रतिलिपि अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी को भेजी गई है और उपकेंद्र पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।
Author Profile

Latest entries
राजनीतिSeptember 30, 2026रोहनिया में जनता दर्शन – विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
राजनीतिSeptember 30, 2026Political News: सुभासपा का बड़ा दांव, जौनपुर के युवा नेता शनि वर्मा को पिछड़ा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी
CrimeSeptember 29, 2026गोमती ज़ोन पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! 12 घंटे में स्कूल चोर धराया
CrimeSeptember 29, 2026एजेंसी वाले ही चोर? 14 किलो में से 2 किलो गायब, फिर वही गैस 800 में ब्लैक! | Varanasi Gas Scam EXPOSED
